सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

8th Pay Commission: दिल्ली में होगी रक्षा-रेलवे कर्मियों के साथ बड़ी बैठक, आप भी उठा सकते हैं अपनी आवाज; 10 मई तक मौका!

Published: Thu, 07 May 2026 10:23 AM (IST)

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग ने रक्षा और रेल मंत्रालय के तहत आने वाले संगठनों और यूनियनों के साथ 13-14 मई को दिल्ली में बैठकें बुलाई हैं।

8वां वेतन आयोग करने जा रहा अहम बैठक

8वां वेतन आयोग करने जा रहा अहम बैठक

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

नई दिल्ली। 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लगातार नई-नई अपडेट सामने आ रही हैं। ताजा खबर के अनुसार आयोग 13 और 14 मई को दिल्ली में रक्षा मंत्रालय (MoD) और रेल मंत्रालय के तहत आने वाले संगठनों और यूनियनों के साथ एक मीटिंग करेगा। एक आधिकारिक सूचना के अनुसार, इन मीटिंग का मुख्य फोकस वे एसोसिएशन, पेंशनर्स और स्टेकहोल्डर्स होंगे, जो इन दोनों क्षेत्रों के कर्मचारियों को रेप्रेजेंट करते हैं। अगर आप भी ऐसे लोगों में से हैं, तो कैसे आप आयोग के सामने अपनी बात रख सकते हैं, आइए आपको बताते हैं।

क्या है इन मीटिंग्स का मकसद?

ये मीटिंग आयोग की कंसल्टेशन प्रोसेस का हिस्सा हैं, जिसका मकसद केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों, दोनों के लिए, भत्तों, सैलरी स्ट्रक्चर और सेवा शर्तों पर सिफारिशें तैयार करने और उन पर विचार-विमर्श करने से पहले सुझाव इकट्ठा करना है।

कैसे कर सकते हैं अप्लाई?

इन बैठकों में रुचि रखने वाले स्टेकहोल्डर्स को आधिकारिक NIC पोर्टल के जरिए आवेदन करना होगा और तय फॉर्मेट में अपना मेमोरेंडम सबमिट करने के बाद प्राप्त वैलिड Memo ID का यूज करके जमा करने की प्रोसेस पूरी करनी होगी।
ध्यान रहे कि केवल चुने हुए आवेदकों को ही सूचित किया जाएगा और उनसे बातचीत के लिए समय निर्धारित किया जाएगा। इस प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी के लिए, यहाँ इस लिंक पर विजिट करें - https://8cpc.gov.in/

क्या है लास्ट डेट?

याद रहे कि आयोग के सामने अपनी बात रखने के लिए यदि आप आवेदन करना चाहते हैं तो उसकी लास्ट डेट 10 मई है। नई दिल्ली में होने वाली 8CPC की आगामी कंसल्टेंसी मीटिंग्स, संबंधित पक्षों को अपनी चिंताओं को उठाने के लिए एक प्लेटफॉर्म प्रदान करेंगी।
रक्षा और रेलवे, दोनों ही क्षेत्रों के कर्मचारी यूनियंस और निकाय अपनी माँगें, विचार, सुझाव और नीतिगत सिफारिशें सीधे 8वें वेतन आयोग की कोर टीम के सामने रख सकेंगे।

8वें वेतन आयोग के साथ साझा किए गए इनपुट और विचारों से सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए भविष्य के वेतन, पेंशन, भत्तों और सर्विस रिफॉर्म्स को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाने की उम्मीद है।

और बैठकें भी होंगी

बता दें कि 8वें वेतन आयोग ने अपनी प्रेस रिलीज में इस बात की भी पुष्टि की है कि वह दिल्ली में और भी बैठकें आयोजित करेगा। इनसे संबंधित जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।

क्या है इन बैठकों का फायदा?

रक्षा और रेलवे कर्मचारियों के संगठनों के साथ सीधे बातचीत के लिए एक प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना
वेतन, भत्ते और सर्विस रूल्स में संशोधन के लिए सुझाव और विचार प्राप्त करना
फाइनल सिफारिशें देने से पहले, नीति के शुरुआती फेज में ही बातचीत और चर्चा करना
सरकारी समीक्षा प्रोसेस को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाना

गौरतलब है कि 8वें वेतन आयोग से जुड़े हाल के घटनाक्रमों के बारे में अधिक जानकारी के लिए, आप ये वेबसाइट देख सकते हैं : https://8cpc.gov.in/

ये भी पढ़ें - 8th Pay Commission में बड़ी नियुक्ति, तेजी से काम आगे बढ़ने का रास्ता साफ; सामने आए दो और नए अपडेट्स