Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

प्रिंसिपल पर नियुक्ति मामले में पक्षपात का आरोप

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज के प्रिंसिपल वाल्सन थंपू पर अब

By Edited By: Updated: Tue, 31 Mar 2015 09:28 PM (IST)
Hero Image

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज के प्रिंसिपल वाल्सन थंपू पर अब नियुक्ति संबंधी मामलों को लेकर आरोप लगा है। कॉलेज के पूर्व छात्रों के संगठन ने प्रिंसिपल के कार्यकाल के दौरान हुई नियुक्तियों की जांच स्वतंत्र रूप से कराने की मांग की है।

संगठन ने प्रिंसिपल पर पक्षपात का आरोप लगाया है। उसका कहना है प्रिंसिपल ने योग्य और कई साल से पढ़ा रहे तदर्थ शिक्षकों को निकालकर धर्म विशेष के लोगों की नियुक्ति की है। मीडिया समन्वयक आशीष जोशी ने बताया कि मामले में स्टीफंस कॉलेज के पूर्व छात्र वाईएस कुरैशी, मणिशंकर अय्यर, शशि थरूर और अन्य वरिष्ठ लोगों से हस्तक्षेप करने की मांग की है। कॉलेज को अल्पसंख्यक दर्जा प्राप्त है, लेकिन नियुक्तियों में ऐसी कोई बात नहीं मानी जाती। अधिकांश शिक्षक धर्म विशेष से हैं। ज्ञात हो कि इससे पहले भी कॉलेज के प्रिंसिपल विवादों में रह चुके हैं। गत दिनों साप्ताहिक ऑनलाइन अखबार स्टीफंस वीकली पर प्रतिबंध लगा दिया था। शिक्षकों को निलंबित कर दिया था। कर्मचारी भी प्रिंसिपल की शिकायत लिखित रूप में कर चुके हैं।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें