Move to Jagran APP

¨हदुस्तान का खाते हैं और पाकिस्तान का गीत गाते हैं: साध्वी प्राची

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में देश विरोधी नारे लगाए जाने को लेकर

By Edited By: Updated: Mon, 15 Feb 2016 09:33 PM (IST)
¨हदुस्तान का खाते हैं और पाकिस्तान का गीत गाते हैं: साध्वी प्राची

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में देश विरोधी नारे लगाए जाने को लेकर सोमवार को विवि के मुख्य द्वार के बाहर एक बार फिर ¨हदू सेना व विश्व ¨हदू परिषद सहित कई अन्य संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आरोपी विद्यार्थियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान विश्व ¨हदू परिषद की तेज तर्रार नेत्री साध्वी प्राची ने काग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाधी, वामपंथी नेता डी. राजा व आतंकी हाफिज सईद के खिलाफ हल्ला बोला। उन्होंने आरोपी विद्यार्थियों पर निशाना साधते हुए कहा कि हिंदुस्तान का खाते हैं और पाकिस्तान के गीत गाते हैं। इन लोगों को गिरफ्तार किया जाए।

उन्होंने कहा कि डी. राजा की बेटी जेएनयू में आयोजित हुए सम्मेलन में पाकिस्तान के समर्थन में नारे बुलंद कर रही थी, उसे भी गिरफ्तार किया जाए। डी. राजा पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि वे यूनिवर्सिटी में रोज गाड़िया बदल-बदल कर आते हैं, इस मामले की भी जाच होनी चाहिए। वे आतंकी गतिविधियों में शामिल हैं और वे अपनी बच्ची को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें भी गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं राहुल गाधी से पूछना चाहती हूं कि राष्ट्रवाद की परिभाषा क्या होती है। इस बारे में बताएं। देश उनसे जानना चाहता है।

साध्वी ने कहा कि जेएनयू को हाफिज सईद ने फंडिंग की है और उसी के सहयोग से यूनिवर्सिटी में सम्मेलन हुआ है। यह पूछे जाने पर कि वे जेएनयू मामले में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से भी बात कर सकती थी, तो उन्होंने कहा कि उनसे बात हो चुकी है।

एबीवीपी ने निकाला मार्च

उधर, सोमवार देर शाम एबीवीपी ने समर्थकों संग जेएनयू परिसर में गंगा ढाबा से चंद्रभागा हॉस्टल तक मार्च किया। इस दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जेएनयू छात्रसंघ के संयुक्त सचिव सौरभ कुमार शर्मा ने कहा कि कुछ लोग जानबूझ कर एबीवीपी को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। कैंपस जनता के पैसों से चलता है। इसे बंद करने का हक किसी को नहीं है।