Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दक्षिणी दिल्ली के हर वार्ड में एक स्कूल होगा स्मार्ट

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के सभी वार्डो के एक-एक स्कूल को स्मार्ट बनाया जाएगा। निजी

By Edited By: Updated: Tue, 01 Mar 2016 09:46 PM (IST)
Hero Image

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के सभी वार्डो के एक-एक स्कूल को स्मार्ट बनाया जाएगा। निजी स्कूलों की तर्ज पर इन स्कूलों को विकसित किया जाएगा। इन स्कूलों में प्रोजेक्टर के साथ-साथ कंप्यूटर भी लगाए जाएंगे। यह सब संभव होगा 'स्कूल एडोप्शन स्कीम' के तहत। इसमें पार्षद स्कूल को गोद लेंगे।

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के शिक्षा विभाग ने उन स्कूलों में तेजी से काम कराने का फैसला किया है, जो पार्षदों द्वारा गोद लिया गया हो। इसके तहत सभी 104 वार्ड के पार्षद अपने क्षेत्र के एक स्कूल को गोद लेंगे। इसके बाद इन स्कूलों को आर्दश स्कूल बनाया जाएगा। मौजूदा समय में चार जोन के एक-एक स्कूल को स्मार्ट बनाया जा रहा है।

महापौर सुभाष आर्य ने बताया कि निगम बच्चों को बेहतर से बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए प्रत्येक जोन के एक-एक विद्यालय में स्मार्ट क्लासरूम बनाए हैं। स्वच्छता पर विशेष जोर दे रहे हैं, जिसके लिए विभिन्न क्षेत्रों में सफाई अभियान भी चलाए गए हैं। उन्होंने बताया कि अब प्रत्येक वार्ड में एक विद्यालय को निगम पार्षद द्वारा गोद लिया जा रहा है। निगम के सभी विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था, सफाई व प्रशासनिक व्यवस्था में गुणात्मक सुधार लाना है, जिसके लिए सभी का सहयोग होना जरूरी है। स्मार्ट कक्षाओं में पढ़ाने के लिए शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि पार्षदों से कहा गया है कि वे अपने क्षेत्र के एक स्कूल को मॉडल स्कूल बनाएं ताकि इस दिशा में बेहतर शुरुआत हो सके। निगम के स्कूल निजी स्कूल से कहीं से भी पीछे न रहें, इसके लिए स्कूलों में खेलों की संभावना को भी तलाशा जा रहा है। मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण भी किया जाएगा। जिन स्कूलों में डेस्क और पीने का पानी नहीं है, वहां उसकी व्यवस्था को ठीक किया जाएगा।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें