Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बिना स्थायी प्राचार्य चल रहे डीयू के दो दर्जन कालेज

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में शुमार दिल्ली विश्वविद्यालय और इस

By Edited By: Updated: Sat, 25 Jun 2016 10:26 PM (IST)
Hero Image

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली

देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में शुमार दिल्ली विश्वविद्यालय और इसके कॉलेजों में दाखिले का क्रेज भले ही युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा हो। लेकिन यहां के कालेजों के हालात ठीक नहीं हैं। डीयू में ऐसे करीब दो दर्जन कॉलेज है जहां बिना स्थायी प्राचार्य नहीं हैं। इन कॉलेजों में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) और कार्यकारी प्राचार्य ही कामकाज देख रहे हैं। इससे अहम विषयों पर निर्णय में देरी होती है और सीधा असर पढ़ाई पर पड़ता है।

दिल्ली यूनिवर्सिटी एससी -एसटी, ओबीसी टीचर्स फोरम के अध्यक्ष व विद्वत परिषद् के सदस्य प्रो. हंसराज सुमन ने बताया कि दिल्ली सरकार के अंतर्गत डीयू के 28 कॉलेज आते हैं जिनमें इनकी प्रबंध समिति हैं बावजूद इसके 15 कॉलेजों में स्थायी प्राचार्य नहीं है। यूजीसी से अनुदान प्राप्त आठ कालेजों में स्थायी प्राचार्य नहीं है। उल्लेखनीय है कि हर बार की तरह इस बार भी लगभग 60 हजार सीटों के लिए ढ़ाई लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं।

क्या है नियम

दिल्ली विश्वविद्यालय के आर्डिनेस 18 के क्लास 3 (सी) के अन्तर्गत कॉलेजों में ओएसडी की नियुक्ति छह माह के लिए की जा सकती है और इसके बाद पुन: नियुक्ति के लिए कुलपति की अनुमति आवश्यक है। दर्जन भर कालेजों में ओएसडी व कार्यकारी सालों से काम कर रहे हैं।

मानव संसाधन विकास मंत्री को लिखा पत्र

फोरम ने मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष प्रो. वेद प्रकाश और अनुसूचित जाति -जनजाति कल्याणार्थ बनी संसदीय समिति के अध्यक्ष फग्गन सिंह कुलस्ते को पत्र लिखकर स्थायी प्राचार्य की नियुक्ति कराने की मांग की है। नियुक्ति प्रक्रिया में हो रही आरक्षण नियमों की अनदेखी पर भी कार्रवाई की मांग की है।

------------------------

इन कॉलेजों में नहीं है स्थायी प्राचार्य

-श्री अरविन्दो कॉलेज, श्री अरविन्दो कॉलेज (साध्य), भगत सिंह कॉलेज (साध्य), राजधानी कॉलेज, स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज, विवेकानंद महिला कॉलेज, सत्यवती कॉलेज, भारती कॉलेज, भास्कराचार्य कॉलेज, गार्गी कॉलेज, कमला नेहरू कॉलेज, मोतीलाल नेहरू कॉलेज, मोतीलाल नेहरू कॉलेज (साध्य), मैत्रेयी कॉलेज और दिल्ली कॉलेज ऑफ आटर््स एण्ड कॉमर्स कॉलेज। इसी तरह डीयू के अन्य कॉलेज श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, हिन्दू कॉलेज, हंसराज कॉलेज, किरोड़ीमल कॉलेज, जाकिर हुसैन कॉलेज (साध्य) देशबंधु कॉलेज, जानकी देवी कॉलेज व पीजीडीएवी (साध्य) कॉलेज में भी अरसे से प्रिंसिपल नहीं है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें