Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

15 साल के लड़के पर आया महिला का दिल, रोज बुलाती थी घर...और

एक परिवार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक महिला उनके 15 वर्षीय बेटे को लेकर फरार हो गर्इ है।

By Amit MishraEdited By: Updated: Sat, 06 Aug 2016 01:55 PM (IST)
Hero Image

नोएडा [जेएनएन]। बरौला इलाके प्रेम प्रसंग का हैरान करना वाला मामला सामने आया है। एक परिवार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक महिला उनके 15 वर्षीय बेटे को लेकर फरार हो गर्इ है। हद तो तब हो गई जब घर से जाते वक्त महिला ने अपनी तीन वर्षीय बेटी को भी कमरे बंद कर दिया।

मूलरूप से महोबा का रहने वाला परिवार नोएडा सेक्टर-49 में रहता है। उनका भतीजा सातवीं कक्षा में पढ़ता है। वहीं पड़ोस में पश्चिम बंगाल की रहने वाली एक महिला अपने पति और तीन साल की बच्ची के साथ रहती है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पश्चिम बंगाल की रहने वाली महिला उसके भतीजे को भगा कर ले गई है।

युवती को शराब पिलाकर किया गैंगरेप, बोले- नौकरी के लिए जरूरी हैै ये काम

पीड़ित परिवार के मुताबिक महिला अक्सर 15 वर्षीय लड़के को अपने घर पर बुलाती थी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का मामला था। गुरुवार को महिला उसके भतीजे को बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर चली गई। काफी तलाश के बाद दोनों का पता नहीं चला। परिजनों ने कोतवाली सेक्टर 49 में शिकायत कर किशोर को बरामद करने की मांग की है।

बच्ची को कमरे में बंद कर गई महिला

किशोर के परिजनों के मुताबिक महिला घर से भागते समय अपनी तीन वर्ष की बेटी को कमरे में बंद करके चली गई। उसका पति आया तो देखा कि कमरे में बच्ची रो रही थी। महिला के पति ने भी काफी तलाश की लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं मिला।

महिला को इस तरह किया बेहोश, फिर जो हुआ जानकर सन्न रह जाएंगे आप

किशोर की तलाश में जुटी पुलिस

पीड़ित किशोर आरोपी महिला के पडोस में रहता था। वह सातवी कक्षा में पढ़ता था। इसी दौरान महिला को किशोर से प्यार हो गया। जब तक लोगों को इस बात की भनक लगती महिला किशोर को लेकर फरार हो गई।

छात्रा केे निजी अंग में डाला ज्लवनशील पदार्थ, सबूत मिटाने के लिए लगाई आग

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर