Move to Jagran APP

घर बुलाकर मुख्यमंत्री ने भाजपा नेताओ पर कराया हमला : मनोज

भाजपा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर अपने आवास पर बुलाकर पार्टी नेताओ को बेइज्जत करने और उन पर हमला कराने का आरोप लगाया है।

By Edited By: Updated: Tue, 30 Jan 2018 09:11 PM (IST)
Hero Image
घर बुलाकर मुख्यमंत्री ने भाजपा नेताओ पर कराया हमला : मनोज
<ढ्डह्म> राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली :<ढ्डह्म> भाजपा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर अपने आवास पर बुलाकर पार्टी नेताओ को बेइज्जत करने और उन पर हमला कराने का आरोप लगाया है। भाजपा नेताओ का कहना है कि आप विधायको व कार्यकर्ताओ ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, दिल्ली विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजेद्र गुप्ता, महापौर प्रीति अग्रवाल व नीमा भगत को भी निशाना बनाया। यह सब मुख्यमंत्री के इशारे पर हुआ। वह शहरी नक्सलवादी की तरह व्यवहार कर रहे है। <ढ्डह्म> मनोज तिवारी ने कहा कि केजरीवाल से समय लेने के बाद सीलिंग के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए मंगलवार सुबह वह भाजपा सांसदो, विधायको व अन्य पदाधिकारियो के साथ मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे। वहां, मुख्यमंत्री ने आप के कई नेताओ, विधायको व बाउंसरो को बैठा रखा था। वहां के माहौल को देखते हुए उन्होने अलग बैठकर चर्चा करने का अनुरोध किया, जिसे ठुकरा दिया गया। इसके बाद जब वह अपनी बात रखने लगे तो आप विधायक जितेद्र तोमर व अन्य ने बदसुलूकी शुरू कर दी। भाजपा का शिष्टमंडल जब अपनी बात कहकर बाहर आया तो उस पर हमला कर दिया गया। आप विधायक तोमर के साथ जरनैल सिंह, राजेश ऋषि, संजीव झा और अखिलेश त्रिपाठी हमलावरो का नेतृत्व कर रहे थे। उन्होने महिला महापौर को भी नही बख्शा। हमले मे विजेद्र गुप्ता और उनके सहयोगी गोल्डी शर्मा जख्मी हो गए। उन्होने कहा कि दिल्लीवासियो के हित मे भाजपा केजरीवाल द्वारा किए जा रहे अपमान को सहने के लिए तैयार है। सरकार तुरंत विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर सीलिंग की समस्या पर चर्चा करे, जिससे कि दिल्ली के लोगो को राहत मिल सके। वही, विजेद्र गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर केजरीवाल ने विपक्ष के साथ ¨हसा की है। यह लोकतंत्र को कलंकित करने वाली घटना है। मुख्यमंत्री आवास जाने वाले शिष्टमंडल मे सांसद मीनाक्षी लेखी, रमेश बिधूड़ी, महेश गिरी, प्रवेश वर्मा, डॉ. उदित राज, विधायक ओपी शर्मा व जगदीश प्रधान, महापौर कमलजीत सहरावत, प्रदेश महामंत्री रविंद्र गुप्ता, कुलजीत चहल, राजेश भाटिया शामिल थे।
आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।