Move to Jagran APP

'हनीमून पर शारीरिक संबंध नहीं बनाते हमारे यहां', सास के तर्क से हैरान बहू ने उठाया ये कदम

नई नवेली दुल्हन ने विदेश से हनीमून मनाकर लौटने के दिन ही थाने में पति को नपुंसक बताते हुए थप्पड़ जड़ दिया।

By JP YadavEdited By: Updated: Sun, 04 Feb 2018 09:42 AM (IST)
Hero Image
'हनीमून पर शारीरिक संबंध नहीं बनाते हमारे यहां', सास के तर्क से हैरान बहू ने उठाया ये कदम

नोएडा (जेएनएन)। पति-पत्नी में विवाद आमतौर पर होते रहते हैं, लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही नई नवेली दुल्हन और उसके पति में विवाद सामान्य नहीं होता है। इसका नमूना भी दिल्ली से सटे नोएडा में देखने को मिला। दरअसल, नई नवेली दुल्हन ने विदेश से हनीमून मनाकर लौटने के दिन ही थाने में पति को थप्पड़ जड़ दिया। यह पूरा वाक्या नोएडा के सेक्टर 58 थाने में हुआ और यह पूरी घटना पिछले सप्ताह 27 जनवरी की है। 

पति को बताया नपुंशक 

जानकारी के मुताबिक, 27 जनवरी, शनिवार को नई नवेली दुल्हन शिकायत लेकर थाने पहुंची और वहां आते ही  एसएचओ के सामने ही अपने इंजीनियर पति को नपुंसक बताकर उसे थप्पड़ जड़ दिया। कुछ ही सेकेंड में घटी इस घटना को दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी सकते में आ गए। हालांकि, कुछ देर बाद ही उन्होंने हालात को सामान्य कर लिया। 

मैरिज वेबसाइट के जरिये हुई थी मुलाकात

बताया जा रहा है कि शादी से पहले लड़का-लड़की की मुलाकात मैरिज वेबसाइट के जरिये हुई थी। लड़का पेशे से इंजीनियर है। जान पहचान बढ़ने के साथ लड़का-लड़की में मुलाकातों को सिलसिला भी तेज हो गया। आखिरकार दोनों ने परिवार की सहमति से शादी का फैसला किया।

बताया यह भी जा रहा है कि मई, 2017 में वेबसाइट की मदद से युवक का मथुरा निवासी एक युवती से रिश्ता तय हुआ था। फिर परिजनों ने नवंबर 2017 में दोनों की शादी कर दी। शादी के बाद दोनों हनीमून के लिए सिंगापुर चले गए।

दिसंबर में हुई थी शादी

परिजन भी इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि दोनों का एक वेबसाइट की मदद से रिश्ता तैय हुआ था। इसके बाद दिसबंर में दोनों की शादी हुई थी। शादी दोनों की मर्जी से और धूमधाम से हुई थी। 

बताया जा रहा है कि शादी के बाद दोनों अपना हनीमून मनाने सिंगापुर गए थे। कुछ दिन पहले ही हनीमून मना कर वापस लौटे थे और दोनों में विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ा कि मामला थाने पर पहुंचा वहां आधे घंटे तक पति-पत्नी हंगामा करते रहे। विवाद के दौरान पुलिस हैरान परेशानी लड़की को देखती रही और परेशान होती रही। 

यह है पूरा मामला

पीड़ित युवती का कहना है कि उसके साथ धोखा हुआ है। युवती का कहना है कि उसे लड़के ने नहीं बताया कि उसे कोई शारीरिक परेशानी है। हनीमून पर सिंगापुर में उसे पति की कमी का पता चला। पति नपुंसक है यह पता चलने पर युवती ने अपनी सास को सारी बात बता दी। 

सास ने दिया अजब तर्क, बहू रह गई हैरान

वहीं, युवती ने सास पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी सास को मेरे पति की कमियों के बारे में पता था, लेकिन उसने यह बात छिपाई। हद तो तब हो गई जब युवती की शिकायत पर सास ने मासूमियत से कहा कि यह हमारे खानदान की पुरानी परंपरा है। उनका बेटा कुछ दिन बाद संबंध बनाएगा।

... इसलिए पत्नी ने पति को मार दिया थप्पड़

पत्नी सिंगापुर से हनीमून से लौटी ने पति से जवाब तलब किया तो दोनों में विवाद हो गया। इतना ही नहीं, पति-पत्नी के बीच मारपीट हो गई। इस पर युवती परिजनों के साथ नोएडा सेक्टर-58 स्थित कोतवाली पहुंची। इसी दौरान युवक भी परिवार के साथ वहां पहुंच गया। इस बीच पत्नी ने पति को नपुंसक बताकर एसएचओ के सामने थप्पड़ जड़ दिया।

वहीं, नोएडा-58 कोतवाली के इंस्पेक्टर अनिल प्रताप सिंह ने कहा कि युवती ने ससुरालियों पर दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।