Move to Jagran APP

बंद को समर्थन देने के लिए सड़क पर कांग्रेस

सीलिंग के विरोध मे व्यापारियो द्वारा बुलाए गए दिल्ली बंद को समर्थन देने के लिए शुक्रवार को सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता भी सड़को पर उतर गए। इनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन भी थे।

By Edited By: Updated: Fri, 02 Feb 2018 10:07 PM (IST)
Hero Image
बंद को समर्थन देने के लिए सड़क पर कांग्रेस
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : सीलिंग के विरोध मे व्यापारियो द्वारा बुलाए गए दिल्ली बंद को समर्थन देने के लिए शुक्रवार को सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता भी सड़को पर उतर गए। इनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन भी थे। सभी पहले लाजपत नगर मार्केट, करोल बाग, नई दिल्ली और पुरानी दिल्ली रोहतक रोड मार्केट, किशन गज मार्केट मे गए। व्यापारियो को संबोधित करते हुए माकन ने कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि दिल्ली का व्यापारी बर्बाद हो रहा और केद्र व निगम मे शासित भाजपा सरकार व दिल्ली सरकार सुप्रीम कोर्ट मे जाकर सीलिग रुकवाने के बजाय दिखावे के लिए धरना प्रदर्शन कर रही है और व्यापारियो का हितैषी बनने के लिए आरोप-प्रत्यारोप कर रही है। मास्टर प्लान और नोटिफिकेशनो के प्रावधानो से साफतौर पर स्पष्ट है कि दिल्ली मे की जा रही सीलिग गैर कानूनी है और न ही 10 सालो के बाद कन्वर्जन शुल्क लिए जा सकते है उन्होने कहा कि केद्र और दिल्ली सरकार को यह मालूम नही है कि यदि दिल्ली के 5.12 लाख व्यावसायिक स्थल बद हो गए तो न सिर्फ दिल्ली की अर्थव्यस्था चरमरा जाएगी बल्कि दिल्ली की आधी से अधिक जनसंख्या बेरोजगार हो जाएगी। 16 फरवरी 2006 के दिन जब काग्रेस की नेतृत्व वाली यूपीए सरकार थी उस समय भी सुप्रीम कोर्ट ने घरो मे चलने वाले व्यवसायिक सस्थानो को सील करने के आदेश दिए थे, परतु यूपीए सरकार ने मास्टर प्लान 2021 मे सशोधन करके, विशेष कानून बनाकर तथा नोटिफिकेशन के द्वारा सीलिग बंद कराई थी।
आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।