Move to Jagran APP

महिलाओ के लिए मुफ्त कानूनी परामर्श केद्र खोलेगी कांग्रेस

प्रदेश महिला कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पार्टी स्तर पर दिल्ली की महिलाओ के लिए दिल्ली के सभी जिलो मे मुफ्त कानूनी परामर्श एव सहायता केद्र बनाने की घोषणा की है।

By Edited By: Updated: Fri, 02 Feb 2018 10:05 PM (IST)
Hero Image
महिलाओ के लिए मुफ्त कानूनी परामर्श केद्र खोलेगी कांग्रेस
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : प्रदेश महिला कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पार्टी स्तर पर दिल्ली की महिलाओ के लिए दिल्ली के सभी जिलो मे मुफ्त कानूनी परामर्श एव सहायता केद्र बनाने की घोषणा की है। पार्टी कार्यालय मे शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता मे उन्होने कहा कि निर्भया केस के बाद पूरे देश मे महिलाओ के साथ होने वाले अपराधो के खिलाफ आवाज उठी थी, लेकिन दिल्ली मे आठ महीने की छोटी बच्ची और 80 वर्ष की वृद्ध महिला भी सुरक्षित नहीं है। जो काम मौजूदा सरकारो को करना चाहिए वह कार्य दिल्ली महिला काग्रेस करेगी। गरीब व जरूरतमंद महिलाओ को मुफ्त कानूनी सहायता दी जाएगी। शर्मिष्ठा ने कहा कि दिल्ली मे महिलाओ के खिलाफ होने वाले अपराध बढ़े हैं। यदि हम वर्ष 2012 और 2016 के बीच नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट देखे तो आकड़े चौकाने वाले है। महिला अपराधो मे सजा पाने का फीसद बहुत कम है। इन अपराधो मे जहा 2012 मे सजा का फीसद 49.3 था वह 2016 मे घटकर 29 फीसद रह गया। प्रदेश काग्रेस कमेटी के कानूनी एव मानव अधिकार विभाग के चेयरमैन एडवोकेट सुनील कुमार ने कहा कि सभी जिलो मे सहायता केद्रो के लिए वकीलो की टीम उपलब्ध कराएंगे, जो महिलाओ के अधिकारो तथा उनके लिए कानून मे दिए गए प्रावधानो के बारे मे बताएंगे।
आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।