Move to Jagran APP

सास पर देह व्यापार का आरोप लगाने वाली बहू ने पति को लेकर किया सनसनीखेज खुलासा

महिला का कहना है कि पति अपने दोस्त को लेकर आता है और शारीरिक संबंध बनाने के लिए दवाब डालता है।

By JP YadavEdited By: Updated: Sun, 25 Feb 2018 01:41 PM (IST)
Hero Image
सास पर देह व्यापार का आरोप लगाने वाली बहू ने पति को लेकर किया सनसनीखेज खुलासा

गाजियाबाद (जेएनएन)। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में अजब मामला सामने आया है। यहां के मोदीनगर के भोजपुर थाने के गांव में एक महिला ने पति पर जबरन देह व्यापार कराने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने डीआईजी मेरठ व एसएसपी एचएन सिंह को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है।

महिला ने आरोप लगाया है कि शहर की एक कॉलोनी निवासी उसका पति अपने दोस्त को लेकर अक्सर आता है और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दवाब डालता है। जब महिला इसका विरोध करती है तो उसके साथ मारपीट की जाती है।

आरोप है कि महिला का पति उसे देह व्यापार में शामिल होने का दवाब बना रहा है। जब महिला ने इसकी शिकायत अपनी सास से की तो उसने भी महिला के साथ जमकर मारपीट की। महिला का कहना है उसकी सास शहर में देह व्यापार का कार्य कराती है।

जिस कारण महिला का पति उसे भी इस कार्य में शामिल हो जाने के लिए दवाब बना रहा है। ऐसा न करने पर उसके साथ रोजाना मारपीट की जाती है और उसे यातनाएं दी जाती हैं।

वह गांव में आकर किराये के मकान में रहने लगी। महिला ने बताया कि बुधवार उसका पति उसके मकान पर आया और उसके साथ जबरन संबंध बनाये। विरोध पर मारपीट कर उसे घायल कर दिया।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।