Move to Jagran APP

दिल्ली में घटी अजब घटना से हर कोई सकते में, जानें- क्यों जिंदा जल गया बीड़ी पी रहा शख्स

पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक का नाम पंकज सिंह है।

By JP YadavEdited By: Updated: Mon, 26 Feb 2018 08:03 AM (IST)
Hero Image
दिल्ली में घटी अजब घटना से हर कोई सकते में, जानें- क्यों जिंदा जल गया बीड़ी पी रहा शख्स

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली में हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक बीड़ी पी रहे शख्स की जिंदा जलकर मौत हो गई। पूरा मामला दिल्ली के सागरपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक का नाम पंकज सिंह है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी प्रीति ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि पंकज बेरोजगार था और शराब पीने का आदी था। 22 फरवरी की शाम पंकज ने अपनी पत्नी से बेटे को ट्यूशन से वापस लाने की बात कही और कहा कि मैं अपनी मां के घर जा रहा हूं।

रात आठ बजे तक जब पंकज वापस नहीं लौटा तो प्रीति उसकी तलाश में अपने सास के घर पहुंची। इस दौरान मृतक की पत्नी ने देखा कि पंकज के साथ प्रदीप नामक युवक झगड़ा कर रहा था।

प्रदीप के हाथ में शराब की बोतल भी थी। प्रीति ने देखा कि इस दौरान पंकज बीड़ी पी रहा था तभी प्रदीप ने मुंह से शराब की फुहार छोड़ी।

इससे बीड़ी की आग धधक उठी और पंकज झुलसने लगा। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग बुझाकर उसे डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह अपनी तरह का पहला मामला है, जब किसी शख्स की इस तरह जान चली गई हो।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।