Move to Jagran APP

दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्राओं पर फेंके जा रहे आपत्तिजनक गुब्बारे, सड़क पर उतरे साथी

एलएसआर कॉलेज की पांच से छह छात्राओं पर कुछ मनचलों ने आपत्तिजनक गुब्बारे फेंके हैं।

By JP YadavEdited By: Updated: Fri, 02 Mar 2018 06:32 AM (IST)
Hero Image
दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्राओं पर फेंके जा रहे आपत्तिजनक गुब्बारे, सड़क पर उतरे साथी

नई दिल्ली (जेएनएन)। अमर कॉलोनी इलाके में होली की आड़ में एक बार फिर मनचलों ने शर्मनाक हरकत की। दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के लेडी श्रीराम कॉलेज (एलएसआर) की छात्राओं पर बुधवार को स्पर्म से भरे गुब्बारे फेंके गए। घटना से आक्रोशित सैकड़ों छात्राओं ने आरोपित मनचलों की गिरफ्तारी के साथ उन्हें सख्त सजा दिए जाने की मांग को लेकर अमर कॉलोनी थाने में बुधवार रात हंगामा किया।

उन्होंने मनचलों के खिलाफ लिखित शिकायत दी। कुछ दिन पहले पूवरेत्तर निवासी डीयू की छात्र के साथ भी इस तरह की घटना हुई थी। छात्रओं का कहना है कि महिलाओं के लिए दिल्ली को सुरक्षित कहने वाली पुलिस सुरक्षा नहीं दे पा रही है। लोग भी तमाशबीन बने रहते हैं।

एलएसआर कॉलेज से पढ़ाई करके वापस घर जा रहीं पांच से छह छात्राओं पर कुछ मनचलों ने आपत्तिजनक गुब्बारे फेंके। कपड़ों पर सफेद धब्बे उभर आए। छात्राएं घर जाने की जगह कॉलेज गईं और पूरी बात सहयोगियों और प्रोफेसरों को बताई। छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने थाने पर हल्ला बोला।

पुलिस ने उन्हें किसी तरह से समझाया। थाने में मौजूद एक छात्रा यामिनी ने बताया कि 24 फरवरी को भी एक छात्रा के साथ इसी तरह की घटना हुई थी। छात्राओं का कॉलेज आना मुश्किल हो गया है। पुलिस की कार्रवाई से छात्राएं संतुष्ट नहीं हैं।

वहीं, जिला पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पूर्व) चिन्मय बिस्वाल का कहना है कि छात्राओं के हंगामे की सूचना मिली थी। उनकी शिकायत के अधार पर गुरुवार सुबह अमर कॉलोनी व कॉलेज के आसपास 50 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गुब्बारों में क्या था। पुलिस छात्राओं को पूरी सुरक्षा मुहैया कराएगी, इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।