Move to Jagran APP

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, आसमान में छाए बादल, चली ठंडी हवा

रविवार को दोपहर के बाद आसमान में बादल छाए रहे, जिससे मौसम सुहाना बना रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी रविवार को हल्की बूंदाबंदी हुई।

By Amit MishraEdited By: Updated: Sun, 04 Mar 2018 09:51 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, आसमान में छाए बादल, चली ठंडी हवा

नोएडा [जेएनएन]। दिल्ली में दोपहर के समय बादल छाने से दिल्ली वासियों को रविवार को गर्मी से कुछ राहत मिली। अधिकतम तापमान 33 डिग्री से लुढ़ककर 31 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दोपहर को बादल छाने और ठंडी हवा के चलने से गर्मी का अहसास नहीं हुआ। कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबादी भी हुई।

मौसम विभाग के अनुसार मौसम में यह बदलाव जम्मू कश्मीर से गुजर रहे पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हुआ है। इसकी वजह से दिल्ली में कई जगहों पर तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से भी कम रहा। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

सफदरजंग के अलावा स्पोर्टस कॉप्लेक्स में भी लगभग यही हाल रहा। यहां तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा पालम में 30.7 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड पर 30 डिग्री सेल्सियस, रिज में 30.5 डिग्री सेल्सियस, आया नगर में 30.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। अन्य जगहों पर तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से भी कम रहा। इनमें जाफरपुर में 27.3 डिग्री, मंगेशपुर में 26.1 डिग्री, नजफगढ़ में 28.9 डिग्री, नरेला में 27.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार को तापमान 31 और 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इस सप्ताह आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से अधिक नहीं होगा। अगले दो दिन तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक ही रहेगा। इसके बाद इसमें बढ़ोतरी होगी। न्यूनतम तापमान भी सबसे अधिक स्पोर्टस कॉप्लेक्स में रहा। यहां रात को पारा 18.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आया नगर में 17.6, पालम में 17.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

यह भी पढ़ें: मार्च से मई तक दिल्ली-एनसीआर समेत तपेगा पूरा उत्तर भारत, आसमान से बरसेगी आग

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।