Move to Jagran APP

'जन-जन तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ, जनता के प्रति जवाबदेह है सरकार'

मनोज तिवारी ने कहा कि सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है और उसकी लाभकारी एवं पारदर्शी योजनाएं सीधे जनता तक पहुंच रही हैं।

By Amit MishraEdited By: Updated: Sun, 04 Mar 2018 09:28 PM (IST)
Hero Image
'जन-जन तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ, जनता के प्रति जवाबदेह है सरकार'

नई दिल्ली [जेएनएन]। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास योजनाओं का असर अब जमीनी सतह पर दिखने लगा है और समाज के हर वर्ग के लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। मुद्रा लोन योजना से जहां युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार में मदद मिल रही है, वहीं उज्ज्वला योजना के तहत जरूरतमंदों तक मुफ्त में गैस के कनेक्शन पहुंचाए जा रहे हैं।

दैनिक जागरण से की खास बातचीत

पूर्व की सरकारों द्वारा शुरू की गई लंबित विकास योजनाओं को भी पूरा किया जा रहा है। ये बातें उत्तरी पूर्वी दिल्ली के सांसद व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दैनिक जागरण से बातचीत में कहीं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद दिल्ली में एकमात्र पासपोर्ट केंद्र बनाया गया था। उसी पर पूरी दिल्ली के लोग निर्भर थे, लेकिन वर्तमान समय में इन केंद्रों की संख्या को चार कर दिया गया है।

सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाए

राजधानी को जाम मुक्त करने के लिए दिल्ली को 35 हजार करोड़ से अधिक की राशि उपलब्ध कराकर केंद्र सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। इसका सबसे ज्यादा लाभ उत्तरी पूर्वी दिल्ली की जनता को मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है और उसकी लाभकारी एवं पारदर्शी योजनाएं सीधे जनता तक पहुंच रही हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, युवा एवं महिला कल्याण की कई लाभकारी योजनाएं सरकार द्वारा चलाई गई हैं। इन योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का जिम्मा भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का है। 

यह भी पढ़ें: 'आप' के खिलाफ जारी रहेगा आंदोलन, सीएम केजरीवाल से लिखित माफी की मांग

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।