Move to Jagran APP

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, 'आप' के साथ केंद्र सरकार को बताया जिम्मेदार

माकन ने केंद्र सरकार और दिल्ली की 'आप' सरकार को दैनिक वस्तुओं के बढ़े हुए दामों के लिए जिम्मेदार ठहराया।

By Amit MishraEdited By: Updated: Sun, 04 Mar 2018 08:27 PM (IST)
Hero Image
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, 'आप' के साथ केंद्र सरकार को बताया जिम्मेदार

नई दिल्ली [जेएनएन]। आम आदमी पार्टी सरकार और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ एक बार फिर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने कई सवाल उठाए हैं। महंगाई को मुद्दा बनाकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन के नेतृत्व में राजधानी के 280 ब्लाक में प्रदर्शन किया गया। कई स्थानों पर अपेक्षा से अधिक भीड़ देखने को मिली। इसे कांग्रेस अपने लिए अच्छे संकेत मान रही है।

तुलनात्मक चार्ट किया साझा

अपने संबोधन में माकन ने केंद्र सरकार और दिल्ली की 'आप' सरकार को दैनिक वस्तुओं के बढ़े हुए दामों के लिए जिम्मेदार ठहराया। महंगाई को मुद्दा बनाते हुए यूपीए सरकार और भाजपा की केंद्र सरकार के समय में आवश्यक वस्तुओं के दामों का तुलनात्मक चार्ट साझा करते हुए माकन ने कहा कि दिल्ली सरकार ने पेट्रोल तथा डीजल पर 3 बार वैट की दरें बढ़ाई हैं। इससे 2014 से 2018 के बीच पेट्रोल पर एक्साइज तथा वैट की बढ़ोतरी 95 फीसद हुई है। डीजल पर यह बढ़ोतरी 208 फीसद हुई है। दिल्ली सरकार दिल्ली में जमाखोरी पर लगाम लगाने में भी असफल रही है।

वायदे झूठे निकले

माकन ने कहा कि 2014 में चावल का मूल्य 21 रुपये प्रति किलो था अब 2018 में यह 40 प्रति किलो हो गया है। 2014 में किरोसिन तेल जहा 14.96 रुपये प्रति लीटर था वह 2018 में बढ़कर 22.65 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार एलपीजी का सिलेंडर 2014 में 414 रुपये था, वह 2018 में बढ़कर 736 रुपये हो गया है। केजरीवाल ने प्रतिवर्ष 10 लाख लोगों को रोजगार देने की बात कही थी परंतु उनके वायदे झूठे निकले और लोगों को रोजगार देने की बात तो दूर दिल्ली में सीलिंग के द्वारा व्यापारियों व उनके कर्मचारियों के रोजगार और नौकरिया छीनी जा रहीं हैं। 

यह भी पढ़ें: 'आप' के खिलाफ जारी रहेगा आंदोलन, सीएम केजरीवाल से लिखित माफी की मांग

यह भी पढ़ें: CM अरविंद केजरीवाल पर कुमार विश्वास का तंज- आधी रात को बाबू पिट गए... मोदी जिम्मेदार!

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।