Move to Jagran APP

आठ युवकों ने महिला के कपड़े फाड़े फिर सड़क पर घसीटा, सामने आया घटना का वीडियो

आरोप है कि महिला के पति ने लड़कों को घर के सामने शोर मचाने से मना किया तो उन्होंने महिला के साथ छेड़खानी शुरू कर दी।

By JP YadavEdited By: Updated: Tue, 06 Mar 2018 07:24 AM (IST)
Hero Image
आठ युवकों ने महिला के कपड़े फाड़े फिर सड़क पर घसीटा, सामने आया घटना का वीडियो

नई दिल्ली (जेएनएन)। उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में होली के दिन छह-सात युवकों ने एक महिला के साथ न केवल छेड़छाड़ की, बल्कि उसके कपड़े भी फाड़ दिए। महिला द्वारा विरोध जताने पर युवकों ने सड़क पर घसीटकर उससे मारपीट की। पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है। साथ ही घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर युवकों की पहचान कर उन्हें दबोचने में जुट गई है।

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक युवक महिला के विरोध जताने पर उससे मारपीट करता नजर आ रहा है। पुलिस के मुताबिक 44 वर्षीय पीड़ित महिला बुराड़ी में पति व चार बच्चों के साथ रहती है।

2 मार्च की शाम पांच बजे रिश्तेदार के यहां जाने के लिए वह घर से निकली ही थी कि छह-सात युवक होली के गीत गाते व ढोल बजाते वहां पहुंच गए। महिला के पति ने उन्हें घर के सामने शोर मचाने से मना किया तो युवकों ने महिला के साथ छेड़खानी शुरू कर दी और उसके कपड़े फाड़ दिए।

महिला के विरोध करने पर उससे मारपीट की। शोर मचाने पर सभी युवक भाग गए। पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पीड़ित महिला से उनकी पहचान कराई, लेकिन उनमें से किसी के आरोपित नहीं निकलने पर छोड़ दिया गया।

युवकों के नहीं पकड़े जाने पर शनिवार देर रात लोगों ने बुराड़ी थाने का घेराव किया। पुलिस अधिकारियों ने उनकी जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।