Move to Jagran APP

लगातार दो बेटियां पैदा होने पर नाराज पति ने पत्नी को घर से निकाला

पीड़िता ने बताया कि उसने दो पुत्रियों को जन्म दिया। इसके चलते ससुराल वालों के अत्याचार बढ़ गए।

By JP YadavEdited By: Updated: Mon, 05 Mar 2018 03:39 PM (IST)
Hero Image
लगातार दो बेटियां पैदा होने पर नाराज पति ने पत्नी को घर से निकाला

हापुड़ (जेएनएन)। एक कन्या पढ़ लिखकर दो घरों को रोशन करती है। दुनिया का ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जहा महिलाएं आगे न हो, चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो या फिर रोजगार का। बावजूद इसके कुछ लोगों की मानसिक अब भी बेहद संकुचित है, जो लड़कियों को बोझ समझते हैं। ताजा मामला हापुड़ के पिलखुवा का है। यहां पर लगातार दो बेटी पैदा होने से नाराज पति ने मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाल दिया।

मेरठ के शास्त्री नगर निवासी महिला का विवाह थाना क्षेत्र एक गांव में हुआ था। आरोप है कि ससुराल वाले शादी के बाद से दहेज के लिए उसे प्रताड़ित कर रहे थे। पीड़िता ने बताया कि उसने दो पुत्रियों को जन्म दिया। इसके चलते ससुराल वालों के अत्याचार बढ़ गए।

पिछले दिनों विवाहिता अपने भाई की तबीयत खराब होने के कारण अपने मायके गई थी। रविवार देर शाम जब विवाहिता ससुराल पहुंची तो उसके पति ने उसके साथ मारपीट कर उसे और उसकी पुत्रियों को घर से निकाल दिया।

दूसरी ओर, नगर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने रविवार देर शाम थाने में पहुंचकर पति के खिलाफ तहरीर दी है। महिला का कहना है कि पति शराबी है। विरोध करने पर मारपीट करता है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।