Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

जनता की अदालत में केजरीवाल की कैबिनेट

केजरीवाल सरकार के सौ दिन पूरे होने पर दिल्‍ली की जनता अपने मंत्रियों से सीधा संवाद शुरू हो गया है। इसके लिए दिल्‍ली पुलिस ने अपनी कुछ आपत्ति के बाद दिल्‍ली सरकार की ओपन कैबिनेट मीटिंग को हरी झंडी दे दी है। इस कैबिनेट में हाथ उठाकर सवाल पूछने की

By Ramesh MishraEdited By: Updated: Mon, 25 May 2015 12:53 PM (IST)
Hero Image

नई दिल्ली। केजरीवाल सरकार के सौ दिन पूरे होने पर दिल्ली की जनता अपने मंत्रियों से सीधा संवाद शुरू हो गया है। इसके लिए दिल्ली पुलिस ने अपनी कुछ आपत्ति के बाद दिल्ली सरकार की ओपन कैबिनेट मीटिंग को हरी झंडी दे दी है। इस कैबिनेट में हाथ उठाकर सवाल पूछने की इजाजत नहीं है। पिछले दिनों मीडिया पर सख्ती दिखाने वाली केजरीवाल ने इस कार्यक्रम में मीडिया को कवरेज की इजाजत दी है।

आप भी पूछ सकते हैं मंत्रियों से सवाल

- ट्विटर के जरिए दिल्लीवासियों को इस कार्यक्रम में शामिल होने और सवाल पूछने के लिए आमंत्रित किया गया है।

- इसके लिए आपको पर्ची में सवाल लिखकर देना होगा। वहां मौजूद लोगों को कैबिनेट से सीधे सवाल पूछने का मौका नहीं दिया जाएगा।

- इसकी एक सूची भी तैयार की गई है। इस सूची में बिजली, पानी, सब्सिडी, अवैध कॉलोनियों में संपत्ति के रजिस्ट्रेशन को मंजूरी दिए जाने जैसे कामों को लेकर मंत्री जनता से संवाद करेंगे।

- कनॉट प्लेस के इनर सर्किल में कैबिनेट बैठक के मद्देनजर 7 LED स्क्रीन लगी होंगी। जबकि 3 स्क्रीन पार्क के अंदर लगाई जाएंगी।