Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मां-बेटी पर देह व्यापार कराने का आरोप, लोगों ने मकान में जड़ा ताला, हंगामा

मकान के बाहर वाहनों की लंबी कतार लगी रहती थी। इस बीच लोगों को जानकारी हुई कि इस मकान में देह व्यापार होता है। लोगों ने पुलिस से शिकायत कर देह व्यापार बंद कराने की मांग की।

By Amit MishraEdited By: Updated: Sun, 03 Dec 2017 10:46 PM (IST)
Hero Image
मां-बेटी पर देह व्यापार कराने का आरोप, लोगों ने मकान में जड़ा ताला, हंगामा

गाजियाबाद [जेएनएन]। दिल्ली मेरठ हाईवे स्थित राधेश्याम कालोनी में देह व्यापार कराने का आरोप लगाकर लोगों ने मां-बेटी को कॉलोनी से दौड़ा दिया। लोगों ने पुलिस पर भी देह व्यापार कराने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कॉलोनी के लोगों के समझाकर शांत कराया। दोनों मां-बेटी कॉलोनी में शनिवार देर रात मकान का ताला खोलने पहुंची थीं।

बता दें कि पिछले दिनों पुलिस द्वारा देह व्यापार का भंडाफोड़ करने पर लोगों ने इस मकान में ताला जड़ दिया था। राधेश्याम कॉलोनी में बुजुर्ग महिला किराए के मकान में रहती थी। इस मकान में महिलाओं और पुरूषों का आना-जाना था।

वाहनों की लंबी कतार

मकान के बाहर वाहनों की लंबी कतार लगी रहती थी। इस बीच लोगों को जानकारी हुई कि इस मकान में देह व्यापार होता है। लोगों ने पुलिस से शिकायत कर देह व्यापार बंद कराने की मांग की। लेकिन उस वक्त पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। लिहाजा लोगों ने खुद ही इस काम को बंद कराने का निर्णय कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों को छोड़ दिया

स्थानीय लोगों ने मकान मालिक से मिलकर महिला से मकान खाली कराने के लिए कहा। लेकिन इसके बाद भी मकान खाली नहीं हुआ। जब काफी प्रयास के बाद देह व्यापार बंद नहीं हुआ तो लोगों ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर दी। इसके बाद मुरादनगर पुलिस ने मकान में छापेमारी कर तीन महिलाओं व दो पुरूषों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। बाद में पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को छोड़ दिया। जिसके बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया। गुस्साए लोगों ने मकान में ताला जड़ दिया था।

पुलिस को देखकर लोग हंगामा करने लगे

शनिवार देर रात को बुजुर्ग महिला अपनी बेटी के साथ दोबारा से मकान का ताला खोलने पहुंची थी। इस दौरान कॉलोनी के लोगों ने उसे ताला खोलते देख लिया। लोगों ने उसे तुरंत ताला खोलने से रोक दिया। महिला ने पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर लोग हंगामा करने लगे।

पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। रविवार को मां-बेटी ने थाने पहुंचकर थानाध्यक्ष से मकान का ताला खुलवाने की गुहार लगाई। इस बारे में थानाध्यक्ष रणवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जी रही है। 

यह भी पढ़ें: लश्कर आतंकी को बचाने के लिए ग्रामीणों ने किया पथराव, सिपाही को मारी गोली

यह भी पढ़ें: विदेशी महिला प्रोफेसर के सामने ही युवक ने उतार दिए कपड़े फिर कर डाला घिनौना काम