Move to Jagran APP

CM अखिलेश यादव बोले, चुनाव आने वाला है, भाजपा जरूर नफरत फैलाएगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गाजियाबाद में बने ‘आला हजरत हज हाउस’ का आज उद्घाटन किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री आजम खान भी मौजूद थे।

By JP YadavEdited By: Updated: Tue, 06 Sep 2016 07:54 AM (IST)
Hero Image

गाजियाबाद (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कैबिनेट मंत्री आजम खान ने संयुक्त रूप से गाजियाबाद में आला हजरत हज हाउस का उद्घाटन किया। अपने तय कार्यक्रम से 15 मिनट विलंब से पहुंचेे मुख्यमंत्री हिंडन एयरबेस से सीधे हज हाउस पहुंचे। यहां मौजूद सपा कार्यकर्ताआें को उन्होंने हाथ हिलाकर अभिनंदन किया। बता दें कि राज्य सरकार ने चार एकड़ भूमि पर इस हज हाउस के निर्माण पर करीब 40 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यूपी विकास के मामले में नंबर एक है। हज हाउस की बिल्डिंग एक उदाहरण है। मुख्यमंत्री ने मेट्रो और एलिवेटिड रोड का भी जिक्र किया।

भाजपा से पूछा- विकास का कोई काम किया हो तो बताओ

इस मौेक पर भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुुए भाजपा से सवाल किया कि कोई बड़ा काम विकास का किया है तो बताओ। अच्छे दिन का झांसा देकर लोकसभा में वोट तो लिया, मगर कोई काम नहीं किया।

बसपा ने मूर्ति लगवाने में पैसा बर्बाद किया

अखिलेश ने प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल बीएसपी पर हमला करते हुए कहा कि मायावती सरकार ने हाथी की मूर्ति और स्मारक बनाने में सरकारी पैसा बर्बाद किया। बीएसपी की पिछली सरकार में बेइमानी और लूट हुई थी।

गाय का सबसे बड़ा रखवाला है समाजवादी

मुख्यमंत्री ने कहा कि गाय का सबसे बड़ा रखवाला है समाजवादी। यहां पर कहा कि गरीब और किसानों को गांवों में मोबाइल फोने देंगे। हमारी सरकार ने बिना भेदभाव के विकास का काम किया है।

भाजपा जरूर नफरत फैलाएगी

रैली में पार्टी कार्यकर्ताओं को आगाह करते हुुए भारतीय जनता पार्टी पर हमला किया। उन्होंने कहा कि अगले साल की शुरुआत में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने है, इसलिए भाजपा जरूर नफरत फैलाएगी। उन्होंने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर सपा की सरकार बनानी है।

गौरतलब है कि 30 मार्च, 2005 में हज हाउस का शिलान्यास तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने किया था। आज उनके बेटे व प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 11 वर्ष बाद हज हाउस का उद्घाटन किया। हालांकि हज हाउस के हरनंदी नदी के डूब क्षेत्र में बनाए जाने के विरोध में एनजीटी ने सरकार को नोटिस जारी कर जवाब चार सप्ताह में मांगा है।

हज हाउस को लेकर यूपी सरकार व डीएम को एनजीटी ने भेजा नोटिस

40 करोड़ की लागत से बना है हज हाउस

राज्य सरकार ने चार एकड़ इलाके में 40 करोड़ रुपये की लागत से इस हज हाउस का निर्माण करवाया है। जल निगम के परियोजना अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि यहां लगभग 2,000 तीर्थयात्री ठहर सकते हैं।

गाजियाबाद में ‘हज हाउस’ के उद्घाटन का BJP का विरोध

भारतीय जनता पार्टी की गाजियाबाद शहर इकाई मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा हज हाउस के प्रस्तावित उद्घाटन का विरोध कर रही है। भाजपा का दावा है कि एक खास समुदाय को खुश करने के लिए नियमों को ताक पर रखकर हज हाउस का निर्माण किया गया है।

अब गाजियाबाद हज हाउस से जाएंगे यात्री

पिछले दिनों जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में भाजपा की शहर इकाई के अध्यक्ष अजय शर्मा ने आरोप लगाया था कि सभी भवन उप नियमों का उल्लंघन कर हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में हज हाउस का निर्माण किया गया है।

बताया जा रहा है कि मुख्य भवन के निकट से भारतीय गैस प्राधिकरण की पाइप लाइन गुजरती है, जो सुरक्षा के लिए खतरा उत्पन्न कर सकती है। इतना ही नहीं इतने बड़े परिसर के निर्माण के लिए निर्माण एजेंसी ने पर्यावरण विभाग और वायुसेना से कोई मंजूरी नहीं ली है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।