Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

यूपी चुनाव 2017: छठे चरण में कितने 'करोड़पति' और कर्जदार उम्मीदवार

विधानसभा चुनाव हो या लोकसभा चुनाव...इसमें हमेशा ही अकूत संपत्ति वाले उम्मीदवार साझेदार रहे हैं। यूपी के चुनाव में भी करोड़पति से लेकर कर्जदार उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं।

By Abhishek Pratap SinghEdited By: Updated: Sat, 04 Mar 2017 09:19 AM (IST)
Hero Image
यूपी चुनाव 2017: छठे चरण में कितने 'करोड़पति' और कर्जदार उम्मीदवार

नई दिल्ली, जेएनएन। उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है और यहां सत्ता में रहने के लिए राजनीतिक पार्टियां संघर्ष करती आई हैं। प्रदेश में वोटरों को लुभाने के लिए ऐसे वादे किए जाते हैं, जिन्हें सुनकर आसानी से वोट हासिल किया जा सके। फिलहाल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के छठवें चरण का मतदान हो रहा है। इस चरण में करोड़पति और कर्जदार उम्मीदवारों के बारे में जानेंगे।

160 करोड़पति प्रत्याशी
एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक छठे चरण के 635 प्रत्याशियों में से 160 करोड़पति हैं। यह औसत 25 फीसद है। बसपा के 49 में 35, भाजपा के 45 में 33, सपा के 40 में 28 प्रत्याशी करोड़पति हैं। कांग्रेस के 10 में छह, रालोद के 36 में से आठ प्रत्याशी करोड़पति हैं।

बड़े आसामी
इस चरण में सबसे बड़े पूंजीपति मुबारकपुर के बसपा प्रत्याशी शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली हैं। उन्होंने 118 करोड़ की संपत्ति घोषित की है। चिल्लूपार से बसपा के विनय शंकर तिवारी दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 67 करोड़ की संपत्ति घोषित की है। नौतनवां से बसपा प्रत्याशी अयाज अहमद तीसरे नंबर हैं, उन्होंने 52 करोड़ की संपत्ति घोषित की है।

टॉप टेन करोड़पति
टॉपटेन करोड़पतियों में शाह आलम (118 करोड़), विनय शंकर तिवारी (67 करोड़), अयाज अहमद (52 करोड़), उमाशंकर सिंह (40 करोड़), ब्रह्माशंकर त्रिपाठी (26 करोड़), अनीता जायसवाल (24 करोड़), मुख्तार अंसारी (21 करोड़), कमलेश शुक्ला (20 करोड़), दुर्गा प्रसाद यादव (17 करोड़), ईश्वर चंद (16 करोड़)।


टॉप टेन कर्जदार
मुख्तार अंसारी (6 करोड़), अनीता जायसवाल (दो करोड़), शाह आलम गुड्डी जमाली (दो करोड़), सत्य प्रकाश (एक करोड़), राम इकबाल (एक करोड़), अंबिका (एक करोड़) बिजय (एक करोड़), उमेश पांडेय (एक करोड़), अरशद खुर्शीद (एक करोड़), आफताब आलम ( एक करोड़)।

यह भी पढ़ें- यूपी विधानसभा चुनावः बदली बदली सी नजर आती है यूपी की चुनावी फिजा

यह भी पढ़ें- यूपी विधानसभा चुनाव 2017: छठे चरण में 20 फीसद दागी उम्मीदवार

यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव : अमित शाह बोले हम जीत रहे हैं छठें-सातवें चरण में बहुमत बढ़ेगा