आज की नहीं, 18 साल पुरानी है ऐश्वर्या और रणबीर की केमिस्ट्री, देखें तस्वीरें!
ये तस्वीर 'आ अब लौट चलें' के दौर की है, जिससे रणबीर के पापा ऋषि कपूर ने डायरेक्टोरियल डेब्यू किया था।
मुंबई। करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन की नजदीकियों की तस्वीरें आप हर जगह देख रहे होंगे, लेकिन दोनों की 18 साल पुरानी एक तस्वीर ऐसी भी है, जो आपने अब तक नहीं देखी होगी। उस वक्त भी रणबीर और ऐश्वर्या की केमिस्ट्री कमाल की थी।
मशहूर राइटर और डायरेक्टर रूमी जाफरी ने सोशल मीडिया में रणबीर कपूर की कई साल पुरानी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें से एक फोटो में रणबीर ऐश के साथ दिख रहे हैं। रूमी के मुताबिक ये तस्वीर 'आ अब लौट चलें' के दौर की है, जिससे रणबीर के पापा ऋषि कपूर ने डायरेक्टोरियल डेब्यू किया था। इस फिल्म में अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या लीड रोल्स में थे। 1999 में रिलीज हुई इस फिल्म की रूमी ने स्टोरी और डायलॉग्स लिखे थे। रणबीर उस वक्त 17 साल के थे। ये फोटो अमेरिका में ली गई थी।
कॉमेडी शो में एक्ट्रेस के सांवले रंग पर किया भद्दा कमेंट, बीच में छोड़ा शो
I tuk dis pic lng tym bck in USA. @Ranbir_Kapoor wantd 2 knw, hw u lkd 2gthr. Nw u bth wrkng 2thr and lukn awsum. Mri dua hai flm spr hit ho pic.twitter.com/n9rbzyHN46
— rumy jafry (@rumyjafry) September 27, 2016 दूसरी फोटो अमेरिका की ही है, जो रोलर कोस्टर राइड की है। रूमी इस तस्वीर के बारे में बताते हैं कि रणबीर के पीछे बैठकर उन्हें डर लग रहा था, लेकिन रणबीर एंजॉय कर रहे थे। बाद में जब फोटो देखा, तो रणबीर के चेहरे के भाव देखकर अंदाजा हुआ कि उन्हें मालूम था कैमरा किधर लगा है, और परफेक्ट शॉट दिया।
'ऐ दिल है मुश्किल' इसी दिवाली पर रिलीज हो रही है। फिल्म में ऐश्वर्या राय और अनुष्का शर्मा फीमेल लीड रोल में हैं।2 of us n a rolr costr. Rnbr xctly knw wn 2 pose fr cam, whn we wr frightened fr our lif. I told hm he is gng 2 b a bg star. H Brthdy Ranbr pic.twitter.com/oxzvAa9fHl
— rumy jafry (@rumyjafry) September 27, 2016