Move to Jagran APP

'जय गंगाजल' के बाद यह होगी प्रियंका चोपड़ा की अगली बॉलीवुड फिल्म

प्रियंका चोपड़ा की बॉलीवुड फिल्म 'जय गंगाजल' रिलीज हो गई है। ऐसे में अब उनके फैंस यह जानने को बेकरार होंगे कि उनकी अगली बॉलीवुड फिल्म कौन सी है। तो ये रहा जवाब।

By Pratibha Kumari Edited By: Updated: Mon, 07 Mar 2016 11:33 AM (IST)
Hero Image

मुंबई। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा के सितारे बुलंदियों पर हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक हर जगह उनकी मांग बढ़ गई है। एक तरफ जहां वो अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' में व्यस्त हैं तो दूसरी तरफ उनकी हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' की शूटिंग भी शुरू हो गई है और इस बीच, प्रियंका की बॉलीवुड फिल्म 'जय गंगाजल' भी रिलीज हो गई है।

सलमान खान के आते ही वेडिंग पार्टी से निकल लिए रणबीर कपूर!

ऐसे में अब प्रियंका के फैंस यह जानने को बेकरार होंगे कि उनकी अगली बॉलीवुड फिल्म कौन सी है। तो अगर सूत्रों की मानें तो प्रियंका की अगली फिल्म संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन की होगी और यह मशहूर लेखिका अमृता प्रीतम पर आधारित होगी। जी हां और सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका की इस नई बॉलीवुड फिल्म का निर्देशन जसमीत दोढ़ी करेंगे। यह उनकी पहली निर्देशित फिल्म होगी।

प्रीति जिंटा ने कुछ इस अंदाज में किया अमेरिकी ब्वॉयफ्रेंड से अपनी शादी का ऐलान

वहीं इस फिल्म में लीड रोल में इरफान खान के होने की भी बात सामने आ रही है। हालांकि हॉलीवुड में प्रियंका की व्यस्तता को देखते हुए स्पष्ट है कि अभी इसे शुरू होने में वक्त लग सकता है। इससे पहले प्रियंका, संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में भी नजर आई थीं और इस फिल्म के साथ ही रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण समेत सभी कलाकारों के अभिनय की खूब सराहना हुई थी।