Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दिवाली पर क्‍या आपने देखा दीपिका और विन डीजल का ये क्‍यूट वीडियो?

एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें दीपिका पादुकोण के साथ विन डीजल हिंदी में दिवाली की शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं। वहीं उन्‍होंने भारतीय परिधान भी पहन रखा है।

By Pratibha Kumari Edited By: Updated: Sun, 30 Oct 2016 12:41 PM (IST)
Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिवाली पर बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और उनके हॉलीवुड को-स्टार विन डीजल ने बहुत ही क्यूट तरीके से फैंस को दिवाली विश किया है। खास तौर से विन डीजल जो हिंदी में दिवाली विश करते नजर आए हैं। दीपिका अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'xXx Return of Xander Cage' में विन डीजल के साथ रोमांस फरमाती दिखेंगी।

पैरामाउंट पिक्चर्स ने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें विन डीजल हिंदी में दिवाली की शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं। वहीं उन्होंने भारतीय परिधान भी पहन रखा है। हालांकि अभी वो हिंदी भाषा में दक्ष नहीं हो पाए हैं। मगर उनका क्यूट अंदाज जरूर फैंस को पसंद आएगा। वहीं दीपिका भी दिवाली की बधाई देती दिख रही हैं। उन्हें विन डीजल को हिंदी में और ट्रेंड करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें- कुछ ऐसा हुआ कि उर्वशी रौतेला ने हमेशा के लिए पटाखों से कर ली तौबा

आपको बता दें कि दोनों की फिल्म 'xXx Return of Xander Cage' भारत में अगले साल 17 जनवरी को रिलीज हो रही है। इससे पहले दीपिका 'बिग बॉस 10' के ग्रैंड प्रीमियर पर भी इस फिल्म का प्रमोशन करती दिखी थीं। वहीं वो जल्द संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग शुरू करने वाली हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस लीजा हेडन ने ब्वॉयफ्रेंड से कर ली शादी, देखें खूबसूरत तस्वीरें