Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

भाई के काम न आई एकता

मुंबई। फिल्मकार एकता कपूर की पहली प्राथमिकता परिवार रही है। जानकार मानते हैं कि तुषार कपूर के करियर को सहारा देने में उनकी अहम भूमिका रही है। वे अपने दूसरे रिश्तेदारों को भी हेल्प करती रही हैं, लेकिन अपने कजन ब्रदर के मामले में वे ऐसा नहीं कर पाई हैं। 'रॉक ऑन' और 'काय

By Edited By: Updated: Thu, 22 Aug 2013 05:17 PM (IST)
Hero Image

मुंबई। फिल्मकार एकता कपूर की पहली प्राथमिकता परिवार रही है। जानकार मानते हैं कि तुषार कपूर के करियर को सहारा देने में उनकी अहम भूमिका रही है। वे अपने दूसरे रिश्तेदारों को भी हेल्प करती रही हैं, लेकिन अपने कजन ब्रदर के मामले में वे ऐसा नहीं कर पाई हैं। 'रॉक ऑन' और 'काय पो छे' फेम अभिषेक कपूर की अगली फिल्म एकता के बैनर तले बनने वाली थी, मगर विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक उस फिल्म को एकता हरी झंडी नहीं दे पाई हैं। यह फिल्म टनमशहूर उपन्यासकार चा‌र्ल्स डिकेंस की किताब 'द ग्रेट एक्सपेक्टेशन' पर आधारित है। एकता ने उस फिल्म का बजट ज्यादा बताते हुए फिल्म को अपने बैनर तले बनाने से मना कर दिया है। इसके चलते अभिषेक कपूर का प्रोड्यूसर ढूंढो अभियान शुरू हो गया है। उन्होंने अब डिज्नी यूटीवी को अप्रोच किया है। उन्होंने ही अभिषेक की पिछली फिल्म 'काय पो छे' को प्रोड्यूस किया था। यूटीवी से जुड़े सूत्रों ने इस खबर की पुष्टि की है। उनके मुताबिक, पिछले हफ्ते अभिषेक ने इस प्रोजेक्ट को लेकर यूटीवी के अधिकारियों से बात की है। संभावना जताई जा रही है कि अभिषेक एक बार फिर यूटीवी के साथ इस फिल्म को अंजाम देंगे। अभिषेक के लिए चिंतित करने वाली एक खबर और है कि कट्रीना कैफ ने भी उनकी इस फिल्म को हां नहीं कहा है। अब तक सुशांत सिंह राजपूत ही फिल्म के लिए साइन हुए हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर