Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सैफ अली खान को छोड़ सकती हैं करीना कपूर!

करिश्‍मा कपूर का अपने पति से संजय कपूर से अलग होने जा रही है। दोनों के तलाक का केस सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे गया है। अब करीना ने एक प्रमोशन इवेंट के दौरान कहा कि मन कर रहा है कि सैफ अली खान को छोड़ अर्जुन कपूर से शादी कर

By Tilak RajEdited By: Updated: Thu, 10 Mar 2016 11:32 AM (IST)
Hero Image

मुंबई। करिश्मा कपूर का अपने पति से संजय कपूर से अलग होने जा रही है। दोनों के तलाक का केस सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे गया है। अब करीना ने एक प्रमोशन इवेंट के दौरान कहा कि मन कर रहा है कि सैफ अली खान को छोड़ अर्जुन कपूर से शादी कर लूं।

दरअसल, करीना और अर्जुन इन दिनों फिल्म 'की एंड का' को लेकर सुर्खियों में हैं। महिला दिवस के मौके पर इस फिल्म का एक सॉन्ग रिलीज किया गया। इस मौके पर अर्जुन ने करीना को इंप्रेस करने के लिए खाना बनाया। बता दें कि अर्जुन को रियल लाइफ में खाना बनाना नहीं आता है, लेकिन उन्होंने करीना के लिए खाना बनाया। ये देख करीना काफी प्रभावित हुईं।

इमरान हाशमी के साथ अजहरुद्दीन ने शेयर की अपनी दुर्लभ तस्वीरें

फिल्म 'की एंड का' में भी अर्जुन खाना बनाते हुए नजर आएंगे। इसमें वह एक हाउस हसबैंड के किरदार में हैं। वहीं करीना एक करियर ओरिएंटेड वुमेन के रोल में हैं।

बता दें कि सैफ को खाना बनाना नहीं आता है। इसलिए शायद ही कभी उन्होंने करीना के लिए कुछ बनाया हो। ऐसे में जब अर्जुन ने करीना के लिए कुछ बनाया तो वह काफी इंप्रेस हो गईं। अर्जुन ने अपने घुटनों पर बैठ कर करीना को ये खान ऑफर किया। इस पर करीना ने कहा कि अर्जुन को इतना काम करते देख मैं सैफ को छोड़ अर्जुन से शादी कर लूंगी।