Move to Jagran APP

PHOTO : न्यूयॉर्क में हॉट डॉग का मजा लेती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काफी व्यस्त हैं। इस वक्त वो अमेरिका में हैं, जहां एक तरफ उनके टीवी शो 'क्वांटिको' की शूटिंग चल रही है, वहीं दूसरी तरफ प्रियंका की पहली हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' की शूटिंग भी शुरू हो गई है।

By Pratibha Kumari Edited By: Updated: Sun, 06 Mar 2016 05:00 PM (IST)
Hero Image

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काफी व्यस्त हैं। इस वक्त वो अमेरिका में हैं, जहां एक तरफ उनके टीवी शो 'क्वांटिको' की शूटिंग चल रही है, वहीं दूसरी तरफ प्रियंका की पहली हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' की शूटिंग भी शुरू हो गई है।

क्या संजय दत्त और सलमान खान की दोस्ती में आ गई है दरार?

हालांकि प्रियंका दोनों शूटिंग के बीच कुछ अपने लिए फुर्सत के पल भी निकाल ले रही हैं। रविवार को प्रियंका ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वो न्यूयॉर्क के हॉट डॉग का मजा लेती नजर आ रही हैं। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'न्यूयॉर्क का हॉट डॉग'।

NYC hotdogs.. #midnightcravings

A photo posted by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on हाल ही में प्रियंका ने अपनी प्रतिद्वंदी दीपिका पादुकोण को उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म 'ट्रिपल एक्स' की शूटिंग शुरू होने पर बधाई भी दी थी। दोनों पिछले साल 18 दिसंबर को रिलीज हुई ऐतिहासिक फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में साथ नजर आई थीं और इस फिल्म के साथ ही सभी कलाकारों के अभिनय की खूब सराहना हुई थी। वैसे इस शुक्रवार प्रियंका की फिल्म 'जय गंगाजल' भी रिलीज हो चुकी है।