Move to Jagran APP

सेक्स टेप स्कैंडल से चर्चा में आईं कट्रीना की बहन की फिल्‍म होगी रिलीज!

भारत में ऑनलाइन फिल्‍मों का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है। सलमान खान के प्रोडक्शन में तैयार हुई 'डॉ कैबी' भी ऑनलाइन रिलीज हो गई है। पहले उम्मीद की जा रही थी कि यह थिएटर में भी दिखाई देगी। इस फिल्म में कट्रीना कैफ की बहन इसाबेल नजर आएंगी।

By Tilak RajEdited By: Updated: Mon, 21 Mar 2016 11:20 AM (IST)
Hero Image

मुंबई। भारत में ऑनलाइन फिल्मों का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है। सलमान खान के प्रोडक्शन में तैयार हुई 'डॉ कैबी' भी ऑनलाइन रिलीज हो गई है। पहले उम्मीद की जा रही थी कि यह थिएटर में भी दिखाई देगी। इस फिल्म में कट्रीना कैफ की बहन इसाबेल नजर आएंगी, जो सेक्स टेप स्कैंडल से सुर्खियों में आई थीं।

फिल्म भारत तो पहुंच चुकी है, लेकिन ऑनलाइन। यह प्रोजेक्ट साल 2014 में पूरा हो गया था। मगर थिएटर में रिलीज नहीं हो पाया था। ऐसा भी माना जा रहा था कि इसाबेल को बॉलीवुड में लॉन्च करने के लिए यह तैयारियां की गई थी।

Photos: भारत की जीत पर प्रीति जिंटा ने पति के साथ जमकर खेली होली

हाल ही में सलमान ने ट्वीट किया- 'डॉ कैबी अब भारत में। केवल हॉटस्टार पर मौजूद।'

सूत्र ने बताया 'ये फिल्म डीवीडी पर यूएस और कनाडा में कुछ समय पहले रिलीज की गई है। हर कोई इसे भारत में रिलीज करने की मांग कर रहा था। मगर बात नहीं बन पाई। अंततः इसे ऑनलाइन रिलीज किया गया है।'

फिल्म को कैनेडियन डायरेक्टर जीन फ्रेन्कॉइस पॉउलियो ने डायरेक्ट किया है। इसमें कुणाल नैय्यर, विनय विरमन, अमेरिकन एक्ट्रेस एड्रीयन पालीस्कि भी नजर आएंगे। सलमान फिल्म के प्रीमियर के लिए टोरंटो भी गए थे।

'कुंग फू योगा' के लिए भारत आने वाले हैं हॉलीवुड स्टार जैकी चैन

साल 2011-12 इसाबेल को कट्रीना के साथ अवॉर्ड शो में देखा जाता था। लेकिन बाद में एकाएक वो गायब-सी हो गई। साल 2012 में आई शॉर्ट फिल्म 'कमिंग होम' में भी इसाबेल और हर्षवर्धन (अनिल कपूर के बेटे) साथ में नजर आए थे।

उधर साल 2014 में इसाबेल के एक सेक्स टेप स्कैंडल में शामिल होने की बात सामने आई थी। हालांकि ऐसा दावा भर किया गया था, क्योंकि वीडियो में जो लड़की थी वो इसाबेल जैसी दिख रही थीं। हालांकि यह साबित नहीं हो पाया था।