Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'जिन्हें हम प्यार करते हैं, वो कहीं नहीं जाते', पिता को याद कर सुनील शेट्टी हुए इमोशनल

2013 में वीरप्पा शेट्टी को दिल का दौरा पड़ा था। उस वक़्त सुनील ने उनकी देखभाल के लिए अपने घर पर ही आईसीयू सेटअप बना लिया था।

By मनोज वशिष्ठEdited By: Updated: Fri, 10 Mar 2017 04:32 PM (IST)
Hero Image
'जिन्हें हम प्यार करते हैं, वो कहीं नहीं जाते', पिता को याद कर सुनील शेट्टी हुए इमोशनल

मुंबई। सुनील शेट्टी ने अपने दिवंगत पिता वीरप्पा शेट्टी को याद करते हुए एक भावनात्मक पोस्ट सोशल मीडिया में शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने उन सभी का शुक्रिया भी अदा किया है, जो इस दु:ख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहे।

सुनील शेट्टी के पिता वीरप्पा शेट्टी का निधन 28 फरवरी को हो गया था। वो 93 साल के थे। बॉलीवुड में अन्ना के नाम से मशहूर सुनील शेट्टी ने लिखा- "हालांकि मुझे पता चल गया था, मगर फिर भी ये दु:ख पहुंचाता है। श्रद्धांजलि पापा। आपकी प्रार्थनाओं के लिए फ़ैमिली फ्रेंड्स और सभी शुभचिंतकों का शुक्रिया।'' सुनील ने इस मैसेज के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें रेत पर पैरों के निशान हैं। इस तस्वीर पर एक कहावत लिखी है- "हम जिन्हें प्यार करते हैं वो कहीं नहीं जाते। वे रोज़ हमारे साथ चलते हैं।''

इसे भी पढ़ें- सनी लियोनी मामले में सोनम ने RGV को दिया उन्हीं के अंदाज़ में जवाब

बता दें कि वीरप्पा शेट्टी का वर्ली क्रीमेटोरियल में अंतिम संस्कार किया गया था, जिसमें अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, रमेश सिप्पी, श्रेयस तलपड़े समेत कई बॉलीवुड हस्तियों शामिल हुईं। बताते हैं कि 2013 में वीरप्पा शेट्टी को दिल का दौरा पड़ा था। उस वक़्त सुनील ने उनकी देखभाल के लिए अपने घर पर ही आईसीयू सेटअप बना लिया था। 

इसे भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ़ ने दिया राम गोपाल वर्मा के Macho Tweet का जवाब