Move to Jagran APP

Maidaan Day 6 Box Office: 'मैदान' में नहीं दिखा 'शैतान' जैसा दम, रिलीज के छठे दिन कमाई में लगा बड़ा झटका

Maidaan Day 6 Box Office Collection स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म मैदान इन दिनों सिनेमाघरों में जारी है। बेशक अजय देवगन ने अपनी आखिरी फिल्म शैतान से कमाई के मामले में गदर मचाया लेकिन मैदान के मामले में फिलहाल वह फीकी साबित हो रहे हैं। रिलीज के छठे दिन भी मैदान के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में कोई ज्यादा बढ़त हासिल नहीं हो पाई है।

By Ashish Rajendra Edited By: Ashish Rajendra Published: Tue, 16 Apr 2024 07:56 PM (IST)Updated: Tue, 16 Apr 2024 10:18 PM (IST)
छठे दिन मैदान ने कमाए इतने करोड़ (Photo Credit-X)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Maidaan Day 6 Box Office Report: सुपरनेचुरल हॉरर थ्रिलर शैतान की अपार सफलता के बाद अजय देवगन (Ajay Devgn) स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म मैदान लेकर आए। इस मूवी से काफी उम्मीद की जा रही थी और अनुमान लगाया जा रहा था कि शैतान (Shaitaan) की तरह अजय मैदान से भी कमाई के मामले में गर्दा उड़ा देंगे। 

loksabha election banner

लेकिन फिलहाल इस मैदान बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह पिछड़ती हुई दिख रही है। इस बीच डायरेक्टर अमित शर्मा की इस मूवी छठे दिन की कमाई के ताजा आंकड़े सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं कि मंगलवार को मैदान ने कितना कारोबार कर लिया है। 

छठे दिन मैदान ने कमाए इतने करोड़

रिलीज से पहले अजय देवगन की मैदान को लेकर जबरदस्त हाइप देखने को मिला। ऐसा माना जा रहा था कि शैतान के बाद अजय एक और हिट फिल्म देने की तैयारी में हैं, लेकिन मैदान के बड़े पर्दे पर रिलीज होने के बाद बाजी पलट गई और ओपनिंग डे पर ही कमाई के मामले में ये मूवी काफी पीछे रह गई और फिर दोबारा बॉक्स ऑफिस पर नहीं उठ सकी। 

इस बीच सैकनिल्क की तरफ से मैदान के छठे दिन के कलेक्शन की ताजा जानकारी दी गई है। जिसके मुताबिक इस मूवी ने मंगलवार को महज 1 करोड़ की कमाई की है। अजय देवगन के स्टारडम के हिसाब से मैदान का ये प्रदर्शन काफी फीका माना जा रहा है। इन आंकड़ों को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो सकती है। 

मैदान का कलेक्शन ग्राफ 

   पहला दिन                7.25 करोड़
   दूसरा दिन                2.80 करोड़
   तीसरा दिन                5.65 करोड़
   चौथा दिन                6.52 करोड़
   पांचवा दिन                1.20 करोड़
   छठा दिन                1.64 करोड़
   कुल                25 करोड़

प्रेरित करती है मैदान की कहानी 

बेशक कमाई के मामले में मैदान अपना दमखम नहीं दिखा रही है। लेकिन इस मूवी की कहानी आपको काफी प्रेरित करेगी। अजय देवगन ने भारतीय फुटबॉल टीम के दिग्गज कोच सैयद अब्दुल रहीम के किरदार में पूरी छाप छोड़ी है।

ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस के 'मैदान' में नहीं उतर पा रहे हैं Ajay Devgn, मेकर्स ने कमाई के लिए अपनाई नई ट्रिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.