Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अब आई 'फिरंगी बहू'

नए विषय की खोज में चैनल कुछ नया करने से जरा भी नहीं हिचकते। इसी क्रम में एक नया विषय वाला सीरियल आने के लिए तैयार है। नाम है 'फिरंगी बहू'। यह सीरियल ऐसी कहानी पर आधारित है, जो है तो एक प्रेम कहानी, लेकिन इसमें भी परिवार की मनोभावनाएं दिखेंगी। एक परिव्

By Edited By: Updated: Fri, 08 Nov 2013 04:03 PM (IST)
Hero Image

मुंबई। नए विषय की खोज में चैनल कुछ नया करने से जरा भी नहीं हिचकते। इसी क्रम में एक नया विषय वाला सीरियल आने के लिए तैयार है। नाम है 'फिरंगी बहू'। यह सीरियल ऐसी कहानी पर आधारित है, जो है तो एक प्रेम कहानी, लेकिन इसमें भी परिवार की मनोभावनाएं दिखेंगी। एक परिवार में किसी फिरंगन बहू के आने की बात से किसी भारतीय परिवार के दिलों पर क्या गुजरती होगी या गुजरती है, कहानी इसी बात को लेकर है।

सहारा वन पर जल्द आने वाले सीरियल 'फिरंगी बहू' की कहानी कुछ इसी तरह की है। एक गुजराती परिवार है जिसका सबसे छोटा लड़का प्रणय देसाई यानी रोहित भारद्वाज पढ़ाई के लिए लंदन जाता है। प्रणय को वहां एक दोस्त मिलती है कैमिली जोनाथन यानी सिप्पोरा। कैमिली का साथ पाने के बाद प्रणय का मिजाज बदलता है और वह उसकी नजर से अपने देश को देखने लगता है। उसे यह सब जानकर बहुत खुशी होती है कि कैमिली की नजर में भारत के प्रति अच्छी सोच है। उसकी सादगी और अच्छी सोच प्रणय को लुभाती है और वह उसकी ओर आकर्षित होता है।'

आगे के बारे में इस सीरियल के सर्वेसर्वा विपुल शाह हैं और कहानी की अहम चरित्र है रंजन बेन। दरअसल रंजन बेन की घर में अहम भूमिका होती है। वे जो कहेंगी, वही घर के सभी लोगों को मानना होता है। इस सीरियल में रंजन बेन की भूमिका निभा रही हैं इंदिरा कृष्णा। वे बहुत से धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं। इंदिरा कृष्णा कहती हैं, 'इस कहानी में जो फिरंगी लड़की है, उसका मिजाज बदला हुआ है या क्या है? इस बारे में अभी मैं कुछ नहीं बता सकती, लेकिन परिवार में इस बात को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी है। आगे क्या होता है यह कहानी पर निर्भर है और मैं उस बारे में ज्यादा नहीं जानती।'

इंदिरा कृष्णा का मानना है कि यह कहानी लोगों को अन्य कहानियों से अलग लगेगी। शो शुरू होने को है, जब लोग देखेंगे तब खुद इस बात को समझेंगे। वे आगे कहती हैं, 'यह एक नया आइडिया है, मेरी समझ से भारतीय टेलीविजन पर आने वाली यह कहानी एकदम नई है। कैसे एक विदेशी लड़की गुजराती परिवार में रहने आती है और वह किस तरह से यहां के लोगों का दिल जीतती है या क्या होता है, यही इस शो में दिखाया जाएगा।' वे आगे कहती हैं कि धारावाहिक में हॉलैंड की सिप्पोरा जोंटेवाला के अलावा काम करने वाले कलाकार हैं प्रणोती प्रधान, दीपमाला परमार, दिलीप दरबार, हेतल पुनिवाला, परेश भट्ट, रोहित भारद्वाज आदि। सिप्पोरा यहां मॉडलिंग कर चुकी हैं। वे बताती हैं, 'मैं खुश हूं कि मुझे इस सीरियल में काम करने को मिला। यह कहानी मुझे पसंद है और मैं इसमें कैमिली की भूमिका निभा रही हूं।'

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर