Move to Jagran APP

Angrezi Medium Release: आखिरकार पूरी दुनिया में रिलीज़ हुई इरफ़ान ख़ान स्टारर 'अंग्रेजी मीडियम', जानिए पूरी डिटेल

Angrezi Medium Release अब इरफ़ान ख़ान के फैंस जो इसका इंतज़ार कर रहे हैं उनके लिए ख़ुशख़बरी है। फ़िल्म का वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर कर दिया गया है।

By Rajat SinghEdited By: Published: Mon, 06 Apr 2020 01:14 PM (IST)Updated: Mon, 06 Apr 2020 02:44 PM (IST)
Angrezi Medium Release: आखिरकार पूरी दुनिया में रिलीज़ हुई इरफ़ान ख़ान स्टारर 'अंग्रेजी मीडियम', जानिए पूरी डिटेल
Angrezi Medium Release: आखिरकार पूरी दुनिया में रिलीज़ हुई इरफ़ान ख़ान स्टारर 'अंग्रेजी मीडियम', जानिए पूरी डिटेल

नई दिल्ली, जेएनएन। Angrezi Medium: कोरोना वायरस की वजह से इरफ़ान ख़ान की फ़िल्म 'अंग्रेजी मीडियम' उस स्तर पर रिलीज़ नहीं हुई,  जैसा कि उम्मीद लगाई जा रही थी। रिलीज़ के एक दिन पहले ही कई राज्यों में सिनेमाघरों को बंद करने की घोषणा कर दी गई। इसके बाद फ़िल्म को थिएटर्स से हटा लिया गया। मेकर्स ने कहा कि सही समय पर फ़िल्म को वापस से रिलीज़ किया जाएगा। अब इरफ़ान ख़ान के फैंस, जो इसका इंतज़ार कर रहे हैं, उनके लिए ख़ुशख़बरी है। फ़िल्म का वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर कर दिया गया है। 

loksabha election banner

हॉटस्टार पर फ़िल्म को डिजिटली रिलीज़ किया गया है। इस बात की जानकारी हॉटस्टार ने अपने ऑफ़िशियल ट्विटर अकाउंट से रविवार देर रात को दी। डिज़नी प्लस से कोलेब्रेशन के बाद हॉटस्टार का यह बड़ा धमाका है। हॉटस्टार ने लिखा, 'अब सपना चाहे बाहर पढ़ाई करने का हो, या फिर घर बैठे अंग्रेजी मीडियम देखने का हो, हर सपना होगा पूरा। घर बैठिए देखिए, अंग्रेजी मीडियम का वर्ल्ड प्रीमियर सिर्फ़ डिज़नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी पर।'

फ़िल्म रिलीज़ होने के बाद पूरी टीम ने इसका एक साथ मज़ा लिया। हॉटस्टार ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें सभी एक्टर ऑनलाइन इस फ़िल्म का मज़ा ले रहे हैं। लॉकडाउन के समय में जब लोग घरों से बाहर नहीं जा रहे हैं, तो उनके मनोरजंन के लिए यह शानदार विकल्प है। करण जौहर ने भी इस फ़िल्म को ऑनलाइन देखा। उन्होंने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। 

आपको बता दें कि 'अंग्रेजी मीडियम' इरफ़ान की लेटेस्ट फ़िल्म है। यह 'हिंदी मीडियम' फ्रैंचाइज़ी की दूसरी फ़िल्म है। इरफ़ान लंबे समय से कैंसर से लड़ रहे हैं। इस बीच उनके फैंस को इस फ़िल्म का बेसब्री से इंतज़ार था। हालांकि, कोरोना वायरस की वजह से यह दर्शकों तक नहीं पहुंच पाईं। 

इसे भी पढ़ें- Panchayat Review: शानदार एक्टिंग और जबरदस्त कॉमेडी के लिए देख सकते हैं टीवीएफ की नई वेब सीरीज़ 'पंचायत'

इस फ़िल्म में इरफ़ान के अलावा राधिका मदान, करीना कपूर, पकंज त्रिपाठी, दीपक डोबरियाल, कीकू शारदा और रणवीर शौरी जैसे कई कलाकर अहम भूमिका में हैं। फ़िल्म को क्रिटिक्स ने भी ख़ूब सराहा है। अब देखना है कि यह फ़िल्म फैंस को कितनी पसंद आती है?


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.