Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मोदी के साथ योग नहीं कर पाएंगे हरियाणा के मंत्री, जानें क्‍यों

चंडीगढ़ में 21 जून को विश्‍व योग दिवस पर होनेवाले शिविर में हरियाणा के मंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ योग नहीं कर सकेंगे। प्रधानमंत्री के साथ 30 हजार से अधिक लोग योग करेंगे।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Updated: Sat, 18 Jun 2016 07:32 PM (IST)
Hero Image

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में तीन दिन तक योग सीखने के बावजूद राज्य सरकार के मंत्री और मुख्य संसदीय सचिव अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ योग नहीं कर पाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु को छोड़कर बाकी सभी मंत्रियों और मुख्य संसदीय सचिवों की योग दिवस पर जिलों में होने वाले कार्यक्रमों में ड्यूुटी लगा दी गई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ केवल अभिमन्यु और विज के ही प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल रहने की संभावना है।

21 जून को जिला स्तरीय कार्यक्रमों के लिए लगाई गई मंत्रियों की ड्यूटी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के करीब 30 हजार लोगों के साथ योग करेंगे। हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने वालों की संख्या लगभग 10 हजार होगी। मोदी के साथ योग करने के लिए स्वामी रामदेव ने पिछले दिनों तक तीन दिन तक पंचकूला में मंत्रियों, मुख्य संसदीय सचिवों, अधिकारियों और न्यायाधीशों को योग की ट्रेनिंग दी थी। हालांकि इस योग शिविर में सभी मंत्री और मुख्य संसदीय सचिव नहीं पहुंचे थे।

कैप्टन अभिमन्यु और अनिल विज को छोड़कर सभी मंत्रियों की लगी ड्यूटी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर फरीदाबाद में कार्यक्रम में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर मुख्य अतिथि होंगे। शिक्षामंत्री प्रो. राम बिलास शर्मा अंबाला, कृषि मंत्री ओम प्रकश धनखड़ रोहतक, लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह गुडग़ांव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कविता जैन सोनीपत, परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार पानीपत, सहकारिता राज्यमंत्री बिक्रम सिंह यादव भिवानी, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी राज्यमंत्री घनश्याम सर्राफ जींद और अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी हिसार में आयोजित कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि होंगे।

पढ़ें : मोदी के योग कार्यक्रम के लिए रॉ और एसपीजी की टीम चंडीगढ़ पहुंची

खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री कृष्ण देव कांबोज की ड्यूटी इस बार करनाल में नहीं लगाई गई है। मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में होने वाले अधिकतर कार्यक्रमों में कांबोज को प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया जाता रहा है। कई बार यह मौका राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी को भी मिला, लेकिन इस बार करनाल में मुख्य संसदीय सचिव श्याम सिंह राणा की ड्यूटी लगाई गई है।

पढ़ें : 220 एलईडी पर दिखेगा मोदी के योग शिविर का भव्य कार्यक्रम

राज्य मंत्री कर्ण देव कांबोज कुरुक्षेत्र, खान एवं भू-विज्ञान राज्यमंत्री नायब सिंह रेवाड़ी, मुख्य संसदीय सचिव बख्शीश सिंह विर्क यमुनानगर, मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा पलवल और मुख्य संसदीय सचिव डा. कमल गुप्ता कैथल में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

भाजपा के मुख्य सचेतक एवं विधायक ज्ञान चंद गुप्ता पंचकूला में योग कराएंगे, जबकि फतेहाबाद, झज्जर, नारनौल, मेवात (नूंह) और सिरसा में आयोजित जिला योग कार्यक्रमों में जिला परिषदों के प्रधान मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से संबंधित अन्य समाचार पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें