Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मुख्यमंत्री का आश्वासन, बंद नहीं होंगे निजी स्कूल

संवाद सहयोगी, पालमपुर : हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड से मान्यता एवं संबद्धता प्राप्त स्कूल संगठन के प्

By Edited By: Updated: Fri, 24 Jun 2016 10:01 PM (IST)
Hero Image

संवाद सहयोगी, पालमपुर : हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड से मान्यता एवं संबद्धता प्राप्त स्कूल संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गुप्ता रॉकी व वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. केपी शर्मा ने प्रदेश मुख्य सचित बीसी फारखा के सहयोग से मुख्यमंत्री व अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा पीसी धीमान के साथ बैठक कर निजी स्कूलों की समस्याओं को साझा किया। राजेश रॉकी ने बताया कि प्रदेश सचिवालय में बैठक में मुख्यमंत्री ने निजी स्कूलों की समस्याओं पर आश्वासन दिया कि उनके कार्यकाल में कोई भी निजी स्कूल बंद नहीं किया जाएगा। बशर्ते निजी स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से तय मानकों को पूरा करने के साथ शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत अध्यापकों की तैनाती करते हैं। पूर्व में रखे गए अध्यापकों को नियम पूर्ण करने के लिए पूरा समय दिया जाएगा। निजी स्कूलों की अन्य मांगें जैसे भवन सुरक्षा प्रमाण पत्र व अग्नि सुरक्षा प्रमाण पत्र की अवधि पांच से दस कर दी जाएगी, के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा को दिशा निर्देश भी दिए। स्कूल बसों को यात्री टैक्स से मुक्त करने का भी आश्वासन दिया। निजी स्कूल संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने निजी स्कूल संगठन की सभी बातें मानने के लिए वीरभद्र ¨सह का धन्यवाद किया है। मुख्य सचिव बीसी फारखा का भी सहयोग के लिए आभार जताया।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें