विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shopian Encounter: शोपियां में मारे गए लश्कर के दोनों आतंकी, तलाशी अभियान अभी भी जारी

By Rahul SharmaEdited By:
Published: Mon, 09 Mar 2020 10:44 AM (IST)Updated: Mon, 09 Mar 2020 06:07 PM (IST)

पुलिस ने बताया कि शब्बीर अहमद मलिक उर्फ अबु माविया पाक प्रशिक्षित आतंकी था। उसके खिलाफ कश्मीर विभिन्न थानों में मामले दर्ज थे।

Shopian Encounter: शोपियां में मारे गए लश्कर के दोनों आतंकी, तलाशी अभियान अभी भी जारी
Shopian Encounter: शोपियां में मारे गए लश्कर के दोनों आतंकी, तलाशी अभियान अभी भी जारी

श्रीनगर, जेएनएन। कश्मीर के जिला शोपियां में सोमवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ में मारे गए दोनों आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन से संबंधित थे। एक आतंकी के अभी भी इलाके में छिपे होने की आशंका है।उसकी धरपकड़ के लिए सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान जारी रखा हुआ है। कुलगाम के यारीपोरा इलाके के गांव हंगलबुच गांव में आने वाले व जाने वाले हर रास्ते पर नाकाबंदी कर रखी है। हरेक आने व गांव में जाने वाले व्यक्ति से पूछताछ व वाहनों की गहनता से तलाशी ली जा रही है।

मारे गए दोनों ही आतंकी स्थानीय बताए जा रहे हैं। इनकी पहचान शब्बीर अहमद मलिक निवासी कुलगाम आैर अमीर अहमद डार निवासी वादिना मलहुरा के तौर पर हुर्इ है। शब्बीर साल 2017 से आतंकी गतिविधियों में शामिल हुआ था जबकि अमीर पिछले 2019 में भी लश्कर में शामिल हुआ था। मुठभेड़ स्थल से सुरक्षाबलों ने काफी तादाद में हथियार व गोलाबारूद भी बरामद किया है। इनमें एक एके-47, एक यूबीजीएल, एक एके-47 मैगजीन, एक चाइनीज 5-पिस्तौल, उसकी एक मैगजीन, पांच 9-एमएम के जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस ने बताया कि शब्बीर अहमद मलिक उर्फ अबु माविया पाक प्रशिक्षित आतंकी था। उसके खिलाफ कश्मीर विभिन्न थानों में मामले दर्ज थे। मुठभेड़ शुरू होने के बाद से ही सुरक्षाकारणों के चलते शोपियां में इंटरनेट सुविधा बंद कर दी गइ है। 

पुलिस ने बताया कि तीन दिन पहले शोपियां में आतंकी देखे जाने की सूचना मिली थी। उसी दौरान से सेना, पुलिस और सीआरपीएफ का संयुक्त दल यहां तलाशी अभियान जारी रखे हुए है। आज सुबह यह सूचना मिली कि शोपियां के खोजपुरा रेबन में कुछ संदिग्ध आतंकी देखे गए हैं। सुरक्षाबल के जवान तुरंत वहां पहुंच गए और रिहायशी इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया। सुबह करीब 6.40 बजे सुरक्षाबलों के बीच अपने आप को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। वहीं, सुरक्षाबलों ने भी अपनी पोजिशन संभालते हुए जवाब में गोलियां चलाई। आंधे घंटे के भीतर ही सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया था। 

एक आतंकी के मारे जाने के बाद भी गोलीबारी जारी रही। सुरक्षाबलों ने अगले आधे घंटे में दूसरे आतंकी को भी ढेर कर दिया। बताया जा रहा है कि दूसरे आतंकी के मरने के बाद गोलियां चलना बंद हो गया है परंतु सुरक्षाबलों को आशंका है कि अभी भी इलाके में एक आतंकी मौजूद है। उसकी तलाश के लिए फिलहाल तलाशी अभियान चलाया हुआ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।