विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर में उमर कैबिनेट का बड़ा फेरबदल, चार नए चेहरों को मिली जगह; कांग्रेस विधायक की 'नो एंट्री'

Published: Tue, 27 Oct 2026 10:46 AM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2026 10:57 AM (IST)

जम्मू-कश्मीर में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के मंत्रिमंडल में फेरबदल हुआ, जिसमें उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने नए मंत्रियों को शपथ दिलाई।

उमर सरकार में चार नए मंत्री बने (फोटो- साहिल मीर)

उमर सरकार में चार नए मंत्री बने (फोटो- साहिल मीर)

HighLights

  1. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के मंत्रिमंडल में हुआ फेरबदल

  2. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने नए मंत्रियों को शपथ दिलाई

  3. कांग्रेस ने केंद्र शासित प्रदेश के दर्जे पर सरकार से दूरी बनाई

जागरण संवाददाता, श्रीनगर। Jammu Kashmir Cabinet Resuffle: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में फेरबदल के तहत मंगलवार को लोक भवन ऑडिटोरियम, श्रीनगर में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अल्ताफ कालू (Altaf Kalu), मीर सैफुल्लाह (Mir Saifullaha), शमीना फिरदौस (Shamina Firdaus) और अली मोहम्मद सागर (Mohammad Sagar) को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

MANOJ_SINHA_JAMMU_KASHMIR

मंत्रिमंडल (Omar Cabinet Resuffle) में फेरबदल से पहले पिछली कैबिनेट के सभी पांच मौजूदा मंत्रियों ने अपने इस्तीफे सौंप दिए थे, ताकि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला को मंत्रिमंडल के पुनर्गठन का अवसर मिल सके।

इस फेरबदल को जम्मू-कश्मीर सरकार में संगठनात्मक बदलाव और मंत्रियों के बीच जिम्मेदारियों के पुनर्वितरण के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

KASHMIR_NEWS

इस बीच, कांग्रेस पार्टी ने मंत्रिमंडल विस्तार में सरकार में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। पार्टी ने जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश के दर्जे को इसका कारण बताया है। हालांकि, कांग्रेस ने राज्य का दर्जा बहाल होने तक सरकार को बाहर से समर्थन जारी रखने की बात कही है।

पांच मंत्रियों ने सौंपे इस्तीफे

इससे पूर्व पांचों मंत्रियों ने पार्टी में विश्वास जताने के लिए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को अपने इस्तीफे सौंप दिए थे। हालांकि, मंत्रिमंडल विस्तार से पहले वरिष्ठ नेकां नेता नाराज नेताओं को मनाने के प्रयास में जुटे रहे।

वहीं, मंत्री जावेद अहमद डार के आवास पर हुई बैठक में उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी, वन मंत्री जावेद अहमद राणा और मंत्री सतीश शर्मा के अलावा मुख्यमंत्री के घनिष्ठों में शुमार राज्यसभा सदस्य शम्मी ओबराय मौजूद रहे।

JAMMU_KASHMIR_NEWS (1)

नेकां नेताओं ने इसे सामान्य बैठक बताया, पर सूत्रों के अनुसार दोनों मंत्रियों की नाराजगी दूर करने का प्रयास किया गया।

सांसद आगा मेहदी ने अपनाए बगावती तेवर

पार्टी के एक सांसद आगा रुहुल्ला मेहदी पहले से बगावती तेवर अपनाए हुए हैं। ऐसे में सरकार नहीं चाहती कि असंतोष बढ़े। यही वजह है कि शपथ लेने वाले मंत्रियों के नाम देर रात तक सरकार ने सार्वजनिक नहीं किए।

डार के घर हुई बैठक इसलिए भी अहम मानी जा रही है, क्योंकि उपमुख्यमंत्री के अलावा अन्य तीनों मंत्रियों, विशेषकर सतीश शर्मा को बदले जाने पर संगठन के कई नेताओं ने कथित तौर पर जोर दिया है।

हालांकि, जावेद डार ने बताया कि अवकाश होने के कारण साथी उनके घर चाय पीने आए थे। उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने भी इसे सामान्य मुलाकात बताया और कहा कि हम गपबाजी के लिए जमा हुए थे।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में उमर कैबिनेट का आज होगा विस्तार, पांच मंत्री ने CM को सौंपा इस्तीफा; 3 से 5 नए चेहरों की एंट्री संभव

यह भी पढ़ें- 'कभी दुश्मन, कभी दोस्त...'; फारूक अब्दुल्ला के पाकिस्तान वाले बयान पर मीर ने उठाए सवाल, केंद्र से की खास अपील