डीआरएम ने लिया स्टेशन का जायजा
जैनामोड़ : बोकारो स्टेशन के निरीक्षण के लिए आद्रा मंडल प्रबंधक अरविंद मित्तल मंगलवार को बोकारो स्टेशन पहुंचे। उन्होंने बोकारो स्टेशन, विद्युत लोको शेड, डीजल लोको शेड आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ सीनियर डीओएम सत्यम प्रकाश एवं सीनियर डीईएन के एन घोषाल थे।
स्टेशन मास्टर ने उद्यान में सीटिंग व्यवस्था करने की बात डीआरएम से की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को कई जरूरी दिशा-निर्देश दिया ताकि स्टेशन परिसर को अधिक से अधिक व्यवस्थित किया जा सके। उन्होंने निश्शक्त लोगों के लिए व्यवस्था की भी जानकारी ली। साइन बोर्ड को सामने लगाने का निर्देश दिया। इसके अलावा गाड़ियों के स्टैंड की व्यवस्था, विद्युत लोको शेड में निर्माणाधीन व्हील रिपेयरिंग शेड के कार्य का जायजा लिया। मौके पर बोकारो एआरएम कुलदीप तिवारी, डीईई रतनेश द्विवेदी, स्टेशन मास्टर एके मिश्रा, चंद्रभूषण, उत्तम कुमार आदि उपस्थित थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर