जहां गिरा था माता सती का दिल, उस धरती पर 20 महीने बाद पहुंचे पीएम मोदी, इस नेता से की मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जमुई में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। वह आज झारखंड के रास्ते बिहार गए। आज उनका हेलीकॉप्टर देवघर एयरपोर्ट पर उतरा। फिर यहीं से वह जमुई के लिए रवाना हो गए। वापस आने के क्रम में भी वह जमुई से पहले देवघर आए और देवघर से विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
आरसी सिन्हा, देवघर। देवघर ऋषि मुनियों और राजनेताओं की तपोभूमि रही है। आजादी की फतह की चिंगारी यहां भी सुलग गयी थी और अंग्रेज अधिकारी को क्रांतिकारियों ने मौत के घाट उतार दिए थे। यह पीचिताभूमि है। सती का हृदय यहीं गिरा था। तपस्वी यहां तप भी करते रहे हैं। द्वादश ज्योतिर्लिंग में एक बाबा बैद्यनाथ यहां गिरिजा संग विराजते हैं। इसलिए यह शिव-शक्ति स्थल है।
देवघर से जमुई के लिए रवाना हुए पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 जुलाई, 2022 को बाबा की पूजा करने आए थे और देवघर एयरपोर्ट के साथ एम्स में 250 बेड के आइपीडी का शुभारंभ किया था। मोदी 20 महीना बाद गुरूवार को देवघर एयरपोर्ट पर उतरे।
वहीं से देवभूमि को प्रणाम किया और तपोभूमि बिहार के लिए हेलीकाप्टर से रवाना हो गए। जमुई के खैरा से बिहार के 40 सीट पर चुनावी शंखनाद करने के बाद वापस देवघर एयरपोर्ट पर हेलीकाप्टर से उतरे और अपने विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
देवघर एयरपोर्ट पर की निशिकांत दुबे से मुलाकात
चुनावी सभा में जाने और आने के दरमियान तकरीबन 20 मिनट का समय देवघर की पावन धरा पर बिताए।एयरपोर्ट पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, सांसद डा निशिकांत दुबे समेत अन्य ने उनका स्वागत किया। बाबा मंदिर के सरदार पंडा गुलाबनंद ओझा भी थे। सांसद ने एक्स पर प्रधानमंत्री के साथ तस्वीर पोस्ट किया है।
देवघर एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत
सांसद ने लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गोड्डा के भगैया में स्थानीय बुनकरों द्वारा तैयार हस्त निर्मित शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। शाल पर कमल फूल उकेरा हुआ है। तस्वीर बयां कर रही है कि प्रधानमंत्री उस शाल पर उकेरे गए कमल को दिखाकर सांसद से संवाद किए। डा. निशिकांत ने बताया कि प्रधानमंत्री उस शाल को देखकर भगैया के कारीगारों की तारीफ कर रहे थे।
दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता व हमारे प्रधानमंत्री आदरणीय मोदी जी को भगैया,गोड्डा के बुनकरों द्वारा विशेष तौर पर हस्त निर्मित शॉल कमल फूल के साथ देकर भाजपा झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष @yourBabulal जी के साथ सम्मानित किया । मेरे जैसे कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का पल कि मोदी जी ने जिस… pic.twitter.com/CwwsVktD9T— Dr Nishikant Dubey(Modi Ka Parivar) (@nishikant_dubey) April 4, 2024
देवघर एयरपोर्ट पर अब नाइट लैंडिंग की सुविधा
पोस्ट पर साझा किया है कि प्रधानमंत्री ने जिस पिछड़े क्षेत्र में एयरपोर्ट दिया आज दुबारा उस एयरपोर्ट पर आए।यही विकास है। एयरपोर्ट पर ही बाबा बैद्यनाथ की पावर धरा को नमन करने के बाद अपनी पहली सभा को संबोधित करने निकल गए।
मोदी ऐसे समय में देवघर एयरपोर्ट पर उतर हैं जब नाइट लैंडिंग की भी सुविधा शुरू हो गयी है। मोदी भले ही एयरपोर्ट के अंदर ही रहे। बाहर की जनता से उनकी कोई मुलाकात नहीं हुई। परंतु हलचल बढ़ी रही।
सुबह बाबा मंदिर में इसकी चर्चा हो रही थी कि मोदी देवघर आ रहे हैं। एक तीर्थपुरोहित ने अपने यजमान सुरेन्द्र से कहा नहीं वह जमुई जा रहे हैं। यहां विमान से उतरकर हेलीकाप्टर में बैठेंगे और सभा में जाएंगे और फिर लौटकर यहां से दिल्ली चले जाएंगे।
चाय की दुकान पर अखबार देखकर भी ऐसी ही चर्चा होती रही। तो देवभूमि में प्रधानमंत्री का उतरना भी चुनावी चर्चा को बल दे गया। चुनाव में चर्चा ही तो बात आगे बढ़ाती है। बिहार-झारखंड की 54 सीट के चुनाव प्रचार के आरंभ और समापन का साक्षी बैद्यनाथ की नगरी देवघर होगा।
संयोग देखिए बिहार में पहला चरण का चुनाव जमुई संसदीय सीट पर हो रहा है। अंतिम चरण का चुनाव झारखंड के संताल परगना के तीन सीट पर एक जून को होगा। तो देश में होने वाले चुनाव का पहला और अंतिम चरण का चुनाव का संधि स्थल देवघर बना है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहले चरण के लिए देवभूमि आए और तपोभूमि में शंखनाद किए। अब अंतिम चरण में एक जून के चुनाव के लिए तीन सीट के मतदाताओं से संवाद करने देवघर आएंगे ऐसी संभावना है। तो बिहार-झारखंड के चुनाव का आगाज और समापन का साक्षी देवघर बन रहा है।
ये भी पढ़ें: