Move to Jagran APP

एक छोटी सी पहल ताकि बची रहे चिड़ियों की जिंदगी

अपने घरों की छत, बालकनी, बरामदे, बगान के पेड़ों पर थोड़ा सा दाना और थोड़ा सा पानी का इंतजाम कर दें।

By Babita KashyapEdited By: Updated: Wed, 03 May 2017 05:23 PM (IST)
Hero Image
एक छोटी सी पहल ताकि बची रहे चिड़ियों की जिंदगी
धनबाद, जागरण संवाददाता। भीषण गर्मी। शहर में हर तरफ तेजी से फैल रहा कंक्रीट का संजाल। सूख रहे ताल-तलैये। अपनी प्यास बुझाने के लिए बूंद-बूंद पानी के इंतजाम में लगे इंसान। जरा सोचिए, इस तपिश में परिंदों का क्या होता होगा। इधर-उधर भटकते किसी तरह दाना का तो जुगाड़ कर लिया, मगर पानी? इसके लिए उसे बहुत भटकना पड़ता है। इसलिए तो पूरी दुनिया में गर्मी के मौसम के दौरान पक्षीप्रेमी उनकी रक्षा के लिए अपील करते हैं। 

इसके लिए हमें विशेष मशक्कत करने की जरूरत नहीं। बस, अपने घरों की छत, बालकनी, बरामदे, बगान के पेड़ों पर थोड़ा सा दाना और थोड़ा सा पानी का इंतजाम कर दें। मिट्टी समेत किसी छोटे से बर्तन में इसे रख सकते हैं। हमारी इस छोटी सी पहल से आसमान में उडऩे वाले इन पखेरूओं की जान बच सकती है।  

आओ बढ़ाएं हाथ 

इस पुण्य कार्य में लोगों की व्यापक भागीदारी के लिए 'दैनिक जागरण' बुधवार से अभियान शुरू करने जा रहा है। इसमें स्कूली बच्चे, महिलाएं, पुरुष, विभिन्न संस्थाएं सभी हाथ बंटा सकते हैं। इसके तहत आप प्यास बुझातीं इन चिडिय़ों की तस्वीरें भी हमें भेज सकते हैं। सर्वश्रेष्ठ तस्वीर भेजने वाले सम्मानित किए जाएंगे। 

यह भी पढ़ें: 3,088 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू

यह भी पढ़ें: 90 हजार से ज्यादा बैंक खाते ब्लॉक, राशि जमा होगी, लेकिन निकासी नहीं

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।