Move to Jagran APP

तभी मांग भरूंगा जब... मंडप में दूल्‍हे ने कर दी अजीबोगरीब डिमांड, नहीं मानने पर दुल्‍हन बिन बैरंग लौटी बारात

गढ़वा के केतार प्रखंड से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां लाइट नहीं बंद करने पर दूल्हे ने दुल्हन की मांग भरने से इंकार कर दिया। वह अपनी इस बात पर अड़ा रहा। लाख समझाने पर भी नहीं माना। इसके बाद बगैर दुल्हन के बारात बैरंग लौट गई। इसके लिए लड़का पक्ष को विवाह में खर्च की गई राशि भी लौटानी पड़ी।

By Deepak sinha Edited By: Arijita Sen Published: Thu, 29 Feb 2024 11:57 AM (IST)Updated: Thu, 29 Feb 2024 11:57 AM (IST)
लाइट बंद नहीं करने पर दूल्हे ने किया दुल्हन को सिंदूर देने से इंकार।

संवाद सूत्र,केतार (गढ़वा)। एक शादी समारोह में सिंदूर दान के समय लाइट बंद नहीं करने से गुस्साए दूल्हे ने दुल्हन को सिंदूर देने से मना कर दिया। गणमान्य लोगों द्वारा दूल्हे को समझाने का काफी प्रयास किया गया, मगर वह नहीं माना।

loksabha election banner

दुल्‍हन लिए बिना लौटी बारात

मामला बिगड़ने के बाद बगैर दुल्हन के ही बारात को बैरंग वापस लौटना पड़ा। साथ ही लड़का पक्ष को विवाह में खर्च की गई राशि वधू पक्ष को वापस करनी पड़ी। इस प्रकार का अजीबो-गरीब मामला केतार में चर्चा का विषय बना हुआ है।

रस्‍म खत्‍म होने वाली थी कि... 

मामला केतार प्रखंड का है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार की शाम उत्तर प्रदेश सोनभद्र जिला अंतर्गत मकरी गांव से लड़का पक्ष बारात पूरे ताम झाम से लेकर केतार आया हुआ था।

द्वार पूजा के साथ जयमाला का रस्म भी किया जा चुका था। शादी मंडप में लड़का लड़की की पूरी रस्म खत्म होने वाला ही था कि लड़के द्वारा लाइट बंद कर सिंदूर दान करने को लेकर कहासुनी हो गई। ऐसा नहीं करने पर दूल्हा द्वारा लड़की को सिंदूर देने से इंकार कर दिया गया।

लड़का द्वारा शादी से इंकार किए जाने के बाद समझाते लोग।

शादी में हुए नुकसान की भी भरपाई की

उसे समझाया गया, लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी। यहां तक कि दूल्हे की मां भी अपने घर से आकर अपने बेटे को काफी समझाने की प्रयास की। लेकिन दूल्हा, दुल्हन को सिंदूर देने को तैयार ही नही हुआ।

अंततः दोनों पक्षों के सहमति से लड़की पक्ष द्वारा शादी में खर्च पांच लाख तेरह हजार निर्धारित की गई। जो बुधवार की शाम चार बजे लड़का पक्ष द्वारा लड़की पक्ष को राशि देने के बाद मामला शांत हुआ और दूल्हा बिना सिंदूर दिए बैरंग वापस घर गया।

यह भी पढ़ें: क्‍यों HARL फैक्‍ट्री को कर दिया गया था बंद? 20 साल बाद फिर चमचमाएगी सिंदरी; PM मोदी उद्घाटन करने आ रहे धनबाद

यह भी पढ़ें: Traffic Rules Violation: ट्रैफिक नियम तोड़ेंगे आज, छह महीने बाद पहुंचेगा चालान... क्‍यों कार्रवाई करने में हो रही देरी?


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.