Move to Jagran APP

JAC 10th Result 2024: 10वीं बोर्ड में इस विद्यालय की बेटियों ने बजाया डंका, रिजल्ट के बाद स्कूल में मनी होली और दिवाली

झारखंड की 10 वीं बोर्ड की परीक्षा में इस बार हजारीबाग का डंका बजा है और इस इंदिरा गांधी की 19 बेटियों ने राज्य में टॉप टेन स्थान बनाया है। हजारीबाग को इस बार पूरे राज्य में दूसरा स्थान मिला है। बता दें कि इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय से 72 छात्राओं ने 10 वीं बोर्ड की परीक्षा दी थी और इन सभी छात्राओं को पहला स्थान मिला है।

By arvind rana Edited By: Shoyeb Ahmed Published: Fri, 19 Apr 2024 06:03 PM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2024 06:03 PM (IST)
इंदिरा गांधी आवासीय विद्यालय का प्रवेश द्वार

संवाद सूत्र, हजारीबाग। JAC 10th Result 2024: झारखंड 10 वीं बोर्ड की परीक्षा में एक बार हजारीबाग का डंका बजा है और इंदिरा गांधी की 19 बेटियों ने राज्य के टॉप टेन में स्थान बनाया है। हजारीबाग इस बार पूरे राज्य भर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

loksabha election banner

पिछले छह सालों से हजारीबाग टॉप पांच में बना हुआ है। इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय से 72 छात्राओं ने 10 वीं बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुए थे। सभी छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है और न्यूनतम अंक 475 है। इंदिरा गांधी विद्यालय की हीं ज्योत्सना ज्योति राज्य की टॉपर बनी है।

ये हैं टॉपर बेटियां

ज्योति को 99.3 प्रतिशत अंक मिला है। दूसरे स्थान पर सना संजूरी 98.6 प्रतिशत तथा तीसरे स्थान पर करिश्मा कुमारी 98.4 प्रतिशत, सृष्टि सौम्या 98.4 प्रतिशत है। ज्योत्सना प्रिया चतरा जिला की रहने वाली है। सना संजुरी लोहरदगगा, करिश्मा कुमारी धनबाद और सृष्टि सौम्या मूल रूप से हजारीबाग की रहने वाली है।

उनका परिवार वर्तमान समय में बिहार शरीफ में रह रहा है। परीक्षा परिणाम आने के बाद विद्यालय की शिक्षक शिक्षिकाओं में उत्साह है। उन लोगों का कहना है कि अथक परिश्रम का ही यह परिणाम है कि पूरे राज्य भर में टॉप टेन में 19 छात्राओं ने अपना जगह सुनिश्चित किया है।

अगर शिक्षिकों की कमी दूर कर दिया जाए तो और भी बेहतर प्रदर्शन विद्यालय कर सकता है। रिजल्ट जारी होते हीं विद्यालय में एक साथ होली और दिवाली मनाई गयी और एक दूसरे को शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर स्वागत किया।

राज्य के टॉप 10 में इंदिरा गांधी विद्यालय और हजारीबाग के छात्र

1. ज्योत्सना ज्योति पिता राजेंद्र कुमार दास, 496

2. सना संजुरी पिता युसूफ अंसारी -493

3. करिश्मा कुमारी, रविंद्र यादव - 492

3. सृष्टि सौम्या, धीरज कुमारी - 492

4. सु्प्रिया कुमारी पिता रघुवंशी सिंह मुंडा , 491

5. सुकृति कुमारी पिता निरंजन प्रसाद मेहता - 490

5. तन्नु राज मुक्ति पिता राजेश्वर माहतो - 490

6. प्रेरणा तिर्की पिता मनोज कुमार तिर्की - 489

6. सुभंगी सिंह पिता राजीव कुमार सिंह - 489

6. रिया कुमारी पिता राजेश कुमार -489

7. अंकिता कुमारी पिता राकेश कुमार पांडेय -488

7. सिमरन कुमारी पिता संजय यादव - 488

7. कल्पना कुमारी पिता विनय कुमार - 487

8. तनुजा कुमारी कमल पिता पवन मुंडा - 487

8. पुष्पा कुमारी पिता - अरविंद कुमार यादव - 487

8. रुस्दा रानी पिता मो. फिरोज अंसारी - 487

8. कल्पना कुमारी पिता विनय प्रसाद - 487

9. सपना रानी पिता मनिंद्र रंजन - 485

9. करिश्मा कुमारी पिता संतोष कुमार गुप्ता - 485

9. शुभ स्वर्ण पिता मनीष कुमार - 485

राज्य के टॉप पांच जिलों

पूर्वी सिंहभूम - 94.75 प्रतिशत

हजारीबाग - 93.85

गिरिडीह -93.44

लातेहार -93.20

कोडरमा - 92.42

उतरी छोटनागपुर प्रमंडल रहा दूसरे स्थान पर प्रथम स्थान पर दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल

दशमी बोर्ड परीक्षा में उतरी छोटानागपुर प्रमंडल दूसरे स्थान पर रहा है। प्रथम स्थान पर दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल है। उतरी प्रमंडल में 73 हजार हजार 921 छात्र परीक्षा में बैठे। इनमें 67 हजार 225 ने परीक्षा पास की है। 90 प्रतिशत परीक्षा रिजल्ट रहा है।

वहीं बालिका वर्ग में 82 हजार छात्राओं ने परीक्षा लिखी थी। इनमें 75 हजार 454 परीक्षार्थी ने परीक्षा पास की है। कुल 91. 76 प्रतिशत परीक्षा का सफलता दर रहा है। तीसरे नंबर पलामु प्रमंडल और चौथे नंबर पर संथाल प्रमंडल रहा है। पाचवें नंबर पर मुख्यमंत्री का क्षेत्र कोल्हान प्रमंडल रहा है।

इन सब में गौर करने वाली बात यह है कि परीक्षा लिखने से लेकर पास करने में बेटियां सबसे आगे रही है। उतरी में भी 82 हजार बेटियां है जबकि बेटों की संख्या 73 हजार है। केवल पलामु और दुमका प्रमंडल में बेटों ने बाजी मारी है।

इसे भी जाने राज्य स्तर पर जाति आधारित परीक्षाफल

जाति परीक्षा में बैठने वालों की संख्या - परीक्षा पास करने वालों की संख्या

सामान्य - 2 लाख 69 हजार 137 - 2 लाख 39 हजार 726

एससी - 16 हजार 365 - 14 हजार 726

एसटी - 53 हजार 814 - 49 हजार 425

ओबीसी - 56 हजार 149 - 52 हजार 758

बीसी -1 - 23 हजार 158 - 21 हजार 763

ये भी पढ़ें-

JAC Board Result: सपने को पूरा करने के लिए झोंक दी पूरी ताकत, पिता के नक्‍शेकदम चलना चाहते हैं सरायकेला के 2nd टॉपर धीरज

Jharkhand Board Result 2024: 10वीं के बाद 10 दिनों में ही घोषित हो जाएंगे 12वीं के नतीजे भी, पढ़ें अपडेट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.