Move to Jagran APP

झारखंड की हजारीबाग सीट पर ऐसा रहा हार-जीत का इतिहास, पढ़ें कब-कब भाजपा ने मारी बाजी; कब कांग्रेस ने लहराया परचम

Lok Sabha Election 2024 इस साल के लोकसभा चुनाव में झारखंड की हजारीबाग सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्‍कर होगी। वैसे तो इस सीट पर भाजपा का ही दबदबा रहा है। भाजपा हजारीबाग लोस सीट से सात मर्तबा चुनाव जीती है जबकि कांग्रेस को केवल दो ही बार जीत मिली है। हजारीबाग सीट से सबसे पहले भाजपा ने 1989 में अपनी जीत का खाता खोला था।

By Vikash Singh Edited By: Arijita Sen Published: Wed, 13 Mar 2024 04:12 PM (IST)Updated: Wed, 13 Mar 2024 04:12 PM (IST)
हजारीबाग लोस से 7 बार जीती भाजपा, दो बार कांग्रेस को मिली जीत।

ललित मिश्रा, विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। Lok Sabha Election 2024: भाजपा हजारीबाग लोस सीट से सात मर्तबा चुनाव जीती है। हजारीबाग सीट से सबसे पहले भाजपा ने 1989 में अपनी जीत का खाता खोला था। उस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी यदुनाथ पाण्डेय ने 2,33,060 मत हासिल कर सीपीआई के भुवनेश्वर प्रसाद मेहता को 43,419 मत के अंतर से पराजित कर पार्टी को पहली जीत दिलाई थी।

loksabha election banner

हजारीबाग सीट पर भाजपा का दबदबा

इसके बाद 1991 एवं 2004 में हुए दो लोस चुनाव को छोड़ बाकी के सभी दंगल में भाजपा की जीत का परचम कायम रहा है। इसके दो साल बाद 1991 में हुए चुनाव में सीपीआई के भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने 1,71,725 मत हासिल कर भाजपा के यदुनाथ पाण्डेय को 24,681 मतों के मामूली अंतर से पराजित कर विजयी हुए थे।

इसके बाद के चुनाव में सीपीआई श्री मेहता अपनी जीत को कायम नहीं रख सके। 1996 में हुए चुनाव में भाजपा के महावीर लाल विश्वकर्मा ने 2,37,357 मत प्राप्त कर 71, 251 मतों के अंतर से सीपीआई के भुवनेश्वर प्रसाद मेहता को पराजित किया था।

भाजपा प्रत्‍याशी की लगातार होती रही जीत

1998 के चुनाव में भाजपा ने महावीर लाल विश्वकर्मा की जगह यशवंत सिन्हा का चुनावी मैदान में उतारा। वह 3,23, 283 वोट प्राप्त कर भुवनेश्वर प्रसाद मेहता को 1,63,506 मतों से शिकस्त देने में कामयाब हुए।

1999 के चुनाव में भी यशवंत सिन्हा ने 2,83,956 मत प्राप्त कर तब चुनावी मैदान में उतरे आरजेडी प्रत्याशी अकलू राम महतो को 1,82,642 मतों से पराजित करने में सफल हुए।

इसके बाद के 2004 के आम चुनाव में यशवंत सिन्हा की जीत पर ब्रेक लगाने में सीपीआई के भुवनेश्वर प्रसाद मेहता सफल हो गए।

उन्होंने 3,56,058 मत हासिल कर भाजपा के श्री सिन्हा को 1,05,328 मतों से हरा कर सांसद चुने गए। बाद के आम चुनावों में श्री सिन्हा एवं उनके पुत्र की जीत बतौर भाजपा प्रत्याशी दर्ज होती रही।

कांग्रेस को करना पड़ा कई बार हार का सामना

2009 में भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में पुनः उतरे यशवंत सिन्हा ने 2,19,810 मत प्राप्त कर कांगेस के सौरभ नारायण सिंह को 40,164 मतों के अंतर हराने में सफल हुए।2014 के आम चुनाव में भाजपा ने श्री सिन्हा की जगह उनके पुत्र जयंत सिन्हा को चुनाव मैदान में उतारी।

जयंत सिन्हा ने भी 4,06,931 मत प्राप्त कर कांग्रेस के सौरभ नारायण सिंह को 1,59108 मतों से पराजित करने में सफल हुए। 2019 के आम चुनाव में भी जयंत सिन्हा ने पुर्व की जीत के सारे रिकार्ड तोड़ते हुए 7,28,798 मत प्राप्त कर कांग्रेस के गोपाल प्रसाद साहू को 4,79,548 के बड़े अंतर से पराजित कर विजयी हुए थे।

इसके पूर्व के चुनाव में 1984 में कांग्रेस के दामोदर पाण्डेय ने सीपीआई के श्री मेहता को, 1980 में जनता पार्टी के कुंवर बसंत नारायण सिंह ने कांग्रेस के अजीमा हुसैन को, 1977 में जनता पार्टी के कुंवर बसंत नारायण सिंह ने कांग्रेस के दामोदर पाण्डेय को पराजित कर जीत दर्ज की थी। 1971 में दामोदर पाण्डेय विजयी हुए थे।

हजारीबाग से चुने गए सांसद 

  • 1952 - छोटानागपुर संथाल परगना जनता पार्टी के रामनारायण सिंह
  • 1957- छोटानागपुर संथाल परगना जनता पार्टी के ललिता राजे लक्ष्मी
  • 1962- स्वतंत्र पार्टी के कुंवर बसंत नारायण सिंह
  • 1967- निर्दलीय के कुंवर बसंत नारायण सिंह
  • 1968 ’ झारखंड पार्टी के मोहन सिंह ओबेराय
  • 1971- कांग्रेस के दामोदर पाण्डेय
  • 1977 - जनता पार्टी के कुंवर बसंत नारायण सिंह
  • 1980 - जनता पार्टी के कुंवर बसंत नारायण सिंह
  • 1984- कांग्रेस के दामोदर पाण्डेय
  • 1989- भाजपा के यदुनाथ पाण्डेय
  • 1991- भाकपा के भुवनेश्वर प्रसाद मेहता
  • 1996- भाजपा के महावीर लाल विश्वकर्मा
  • 1998- भाजपा के यशवंत सिन्हा
  • 1999 -यशवंत सिन्हा
  • 2004 - भाकपा के भुवनेश्वर प्रसाद मेहता
  • 2009- भाजपा के यशवंत सिन्हा
  • 2014 भाजपा के जयंत सिन्हा
  • 2019- भाजपा के जयंत सिन्हा

यह भी पढ़ें: कांग्रेस विधायक ने दी थी जान से मारने की धमकी... अब हो रहे चौंकानेवाले खुलासे, इस वजह से फिर एक बार ED पहुंची झारखंड

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: झारखंड की इस सीट पर बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्‍कर, इस बार किसके सिर सजेगा ताज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.