Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

डुमरिया में विस्फोटक सामग्री जब्त

संवाद सूत्र, डुमरिया : पूर्वी सिंहभूम के डुमरिया के लखामुड़ी के समीप कालीमाटी रोड में एक पिकअप वैन ओड

By Edited By: Updated: Sun, 16 Nov 2014 01:53 AM (IST)
Hero Image

संवाद सूत्र, डुमरिया : पूर्वी सिंहभूम के डुमरिया के लखामुड़ी के समीप कालीमाटी रोड में एक पिकअप वैन ओडी 11सी 1024 को पुलिस ने जब्त किया। डुमरिया थाना प्रभारी बिनोद पासवान गश्ती दल के साथ गश्ती कर रहे थे, इसी दौरान यह वाहन सड़क पर खड़ा था तथा चालक खेत में टहल रहा था। थाना प्रभारी को संदेह होने पर वाहन की जांच की गई तो इसमें से 10 पेटी सॉकर ऑयल मिला और नीचे 53 बोरी लोहे के चूर्ण बरामद किए, जो तेल में सना हुआ था। यह चूर्ण विस्फोटक बनाने के लिए इस्तेमाल होता है। इसके दो चालान थे, एक जमशेदपुर एवं एक हजारीबाग का था। चालान सॉकर ऑयल का था लेकिन चूर्ण का कोई चालान नहीं था। इसकी जानकारी मिलने पर डीएसपी वचनदेव कुजूर व इंस्पेक्टर मान सिंह मुर्मू डुमरिया थाना पहुंचे तथा चालक व वाहन मालिक की माओवादी कनेक्शन की जांच पड़ताल में जुट गए। पुलिस को संदेह है यह चूर्ण गलत काम के लिए जा रहा था। चालक जीतू सिंह बांकीशोल बारीपादा मयूरभंज का रहने वाला है। चालक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ की जा रही है। यह माल मुकेश सिंह का बताया जा रहा है। वाहन चालक सुरेंद्र नाथ नायक भी बांकीशोल का रहने वाला है।