विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Murder in Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम के मझगांव में डायन के संदेह में महिला की हत्या, दो गिरफ्तार

By Rakesh RanjanEdited By:
Published: Fri, 03 Sep 2021 12:44 PM (IST)

Murder in Chaibasa पश्चिमी सिंहभूम के मझगांव में एक महिला की हत्या कर दी गयी। तीन साल पहले डायन के संदेह में हुआ था दोनों परिवार में विवाद हुआ था। इस वारदात से लोगबाग हैरान हैं। यहां रही पूरी जानकारी।

हत्या की घटना के बाद जांच-पडताल करती पुलिस। जागरण
हत्या की घटना के बाद जांच-पडताल करती पुलिस। जागरण

संवाद सूत्र, मझगांव। पश्चिमी सिंहभूम के मझगांव थाना इलाके के उलीसाई गांव में डायन के संदेह में 45 वर्षीय बासंती गोप की हत्या कर उसके शव को खेत में फेंक दिया गया। घोड़ाबंधा गांव की बसंती गोप अपने 10 वर्षीय बेटी लालमति गोप के साथ गुरुवार की सुबह गाय लेकर चराने के लिए निकली थी। शाम को जब गाय चराकर अपने गांव घोड़ाबंधा लौट रही थी उसी दौरान रिश्ते के भतीजा विदेशी गोप व वनमति गोप ने अचानक हमला कर दिया।

वही मृतक बसंती गोप की बेटी लालमति गोप जान बचाकर घटनास्थल से भाग कर गांव पहुंची  जिसने मां की हत्या के बारे में अपने पिता रंजीत गोप को जानकारी दी। मृतक के पति रंजीत गोप ने कहा कि 3 साल पूर्व रिश्ता के भतीजा विदेशी गोप के परिवार के साथ डायन के आरोप लगाने पर विवाद हुआ था। उस मामले को गांव में मिल बैठकर सुलझा लिया गया था। लेकिन बीच-बीच में विदेशी गोप के द्वारा गांव में हमेशा चर्चा की जाती थी कि बसंती गोप डायन का काम जानती है और हमारे परिवार को नुकसान पहुंचाना चाहती है। गुरुवार शाम को मेरी पत्नी और बेटी गाय चरा कर लौट रही थी। इसी दौरान मौका देख कर विदेशी गोप और वनमती गोप दोनों ने मिलकर पत्थर से कूच कर हत्या कर दी।

ये कहते पुलिस पदाधिकारी

घटना के बारे में गांव के ग्रामीणों ने मझगांव पुलिस को सूचना दी। मझगांव थाने के सब इंस्पेक्टर हरिपद टुडू व एएसआई विजय कुमार द्विवेदी देर रात 9 बजे घटनास्थल पहुंचे। मृतक के शव को खेत से उठाकर शव का पंचनामा बनाकर मझगांव थाना लाया गया। वही मझगांव पुलिस ने मृतक की बेटी व पति के फर्द बयान के आधार पर दोनों आरोपित को गिफ्तार कर लिया है। शुक्रवार सुबह पोस्टोमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया है। वहीं पुलिस आपसी विवाद, डायन के संदेह समेत सभी मामलों के बारीकी से जांच कर कार्रवाई कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।