Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

रोजाना चलेगी दुमका- रांची एक्सप्रेस

By Edited By: Updated: Sat, 31 Aug 2013 06:56 PM (IST)
Hero Image

जामताड़ा : रविवार को रांची एवं सोमवार को दुमका से खुलनेवाली 18620 व 18619 दुमका रांची एक्सप्रेस के परिचालन समय में संशोधन किया गया है। यह ट्रेन सप्ताह में पांच दिन के बजाय अब प्रतिदिन चलेगी। इसकी जानकारी आसनसोल मंडल के जनसंपर्क पदाधिकारी बी. मुर्मू ने दी। 18619 रांची - दुमका एक्सप्रेस रांची स्टेशन से रात में 9.25 बजे छूटेगी, जो दूसरे दिन सुबह 6.45 बजे दुमका पहुंचेगी। 18620 दुमका-रांची एक्सप्रेस दुमका स्टेशन से शाम 06.45 बजे छूटेगी, जो अगले दिन सुबह चार बजे रांची पहुंचेगी। यह ट्रेन जामताड़ा स्टेशन पर डाउन में रात 9.46 बजे और अप में सुबह 3.36 बजे रुकेगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें