Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सेन्हा के 10 स्कूल बंद, 363 बच्चे जाएंगे दूसरे विद्यालय

सेन्हा (लोहरदगा) : सेन्हा प्रखंड के 10 स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। इन स्कूलों के 363

By Edited By: Updated: Thu, 14 Jul 2016 12:57 AM (IST)
Hero Image

सेन्हा (लोहरदगा) : सेन्हा प्रखंड के 10 स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। इन स्कूलों के 363 बच्चों का बगल के अन्य स्कूलों में समायोजित किया गया है। प्रखंड शिक्षा समिति की बुधवार को प्रखंड कार्यालय में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।

जानकारी के अनुसार समिति ने 10-15 बच्चों की उपस्थिति वाले विद्यालय को बंद करते हुए बच्चों को समीप विद्यालय में समायोजित किया। इसके तहत राजकीय प्राथमिक विद्यालय पखन टोली को राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय मुरकी तोड़ार, चाउ विद्यालय को बंद करते हुए बच्चों को अलौदी गोसाई टोली में समायोजित किया गया है। इसी तरह नव प्राथमिक विद्यालय पाली को पतलो विद्यालय, चितरौली विद्यालय को प्राथमिक विद्यालय बंसरी, अर्रू पतराटोली विद्यालय को अर्रू मध्य विद्यालय, कोराम्बे पतराटोली विद्यालय को गोरा टोली विद्यालय, तोडर मैना टोली विद्यालय को मुरकी तोड़ार मध्य विद्यालय, जामुनडीपा विद्यालय को झालजमीरा, बदला गोबरसेला विद्यालय को प्राथमिक विद्यालय बंसरी, चुरकु सुरसुरिया विद्यालय को हेसवे मवि में विघटित किया गया है।

बैठक में 20 सूत्री अध्यक्ष रामकिशोर शुक्ला, बीडीओ अमिताभ भगत, बीईईओ सलाय सोरेन, समाज कल्याण पदाधिकारी जोसेफ बारला आदि मौजूद थे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें