Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

फिर सामने आया लव जेहाद

रांची : राजधानी में एक बार फिर लव जेहाद का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अदालत को बताया कि आरोपी ने

By Edited By: Updated: Fri, 23 Sep 2016 01:38 AM (IST)
Hero Image

रांची : राजधानी में एक बार फिर लव जेहाद का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अदालत को बताया कि आरोपी ने न सिर्फ उससे दुष्कर्म किया, बल्कि दुष्कर्म का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया, धमकी दी, जबरन प्रतिबंधित मांस खिलाया। यहां तक कि उसका नाम बदल कर धर्मातरण भी करा दिया। राजधानी के पंडरा इलाके में 16 सितंबर को घर में घुसकर आरोपी इमरान ने युवती के साथ मारपीट की और खींचकर उसे घर से बाहर ले जाने का प्रयास किया। यह देख स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए इमरान के खिलाफ पीड़िता ने न्यायालय में दंड प्रक्रिया संहिता 164 का बयान दिया। जिसमें उसने यह सनसनीखेज खुलासा किया। आरोपी इमरान लोअर बाजार थाना क्षेत्र में इस्लामनगर, बबलू गली के समीप 102 पत्थलकुदवा का निवासी है।

मोटरसाइकिल की खरीद-बिक्री से हुई जान-पहचान

पीड़िता ने न्यायालय को बताया कि उसे अपने भाई के लिए पुरानी मोटरसाइकिल खरीदनी थी। ओएलएक्स पर विज्ञापन देखकर दिए गए नंबर पर संपर्क किया तो विज्ञापन देनेवाले ने अपना नाम इमरान बताया। उसने मोटर साइकिल देखने के लिए बुलाया। वह एक मोबाइल शॉप में काम करता था। पीड़िता वहां अपने भाई के साथ पहुंची। भुगतान कर मोटरसाइकिल लेकर घर आ गई। गाड़ी के कागजात के स्थानांतरण के दौरान इमरान ने पीड़िता के भाई से दोस्ती गांठ ली। इसके बाद से उसके घर आने का सिलसिला शुरू हो गया।

बहन बनाकर जीता विश्वास

पीड़िता के अनुसार इमरान उसे बहन कहता था। इसी बहाने उसने घर वालों का विश्वास जीत लिया। इस कारण उस पर कभी किसी ने शक नहीं किया।

नौकरी दिलाने का दिया झांसा

इमरान ने नौकरी दिलाने के बहाने पीड़िता से शैक्षणिक प्रमाण पत्र मांगे। एक दिन नौकरी के सिलसिले में बात करने के बहाने उसे पंडरा स्थित घर से लेकर निकला और उसे लेकर अपने घर चला गया।

भाभी की मौजूदगी में कमरे में बंद कर किया दुष्कर्म

इमरान जब पीड़िता को अपने घर ले गया तो वहां उसकी भाभी मौजूद थी। इमरान पीड़िता को एक कमरे में ले गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। पीड़िता के विरोध के बावजूद उससे दुष्कर्म किया, और बोला कि उसने इसका वीडियो बना लिया है। अगर उसने इस बात की जानकारी किसी को दी तो वह वीडियो को इंटरनेट पर डाल देगा। इसके बाद वह उससे अक्सर दुष्कर्म करता रहा।

सादे कागज पर हस्ताक्षर करा खिलाया प्रतिबंधित मांस

इमरान ने पीड़िता से एक सादे कागज पर जबरन हस्ताक्षर कराए। इसके बाद उसे जबरन प्रतिबंधित मांस खिलाया। फिर उसने कहा कि अब वह उसके धर्म की हो गई है। उसने उसका नाम नुसरत परवीन रख दिया। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उसने एक अन्य वीडियो बनाया। इसमें उससे कहलवाया कि सब कुछ उसकी मर्जी से हुआ है। इसके बाद उसे घर भेज दिया।

घर पहुंच कर की मारपीट

16 सितंबर को अचानक इमरान पीड़िता के घर पहुंच गया। वहां मां-भाई के विरोध के बावजूद उसने उसे जबरन खींचने की कोशिश की, और कहा कि वह अब उसकी पत्नी है, धर्म भी बदल गया है। पीड़िता के कपड़े भी फाड़ दिए। तब पड़ोसियों की मदद से आरोपी को पकड़ा गया।

पीड़िता की गुहार

- उसके मूल प्रमाण पत्र आरोपी से वापस दिलाए जाएं

- दुष्कर्म का वीडियो नष्ट कराया जाए

- उसके हस्ताक्षर वाले सादे कागज को बरामद कराया जाए

मुझे पीड़िता के न्यायालय में दिए गए बयान की जानकारी है। आरोपी जेल में है। अनुसंधान में जो भी बातें आएंगी, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

-बहामन टुटी, डीएसपी, कोतवाली।

¨रपा भी हुई थी लव जेहाद की शिकार

रांची : सदर अस्पताल परिसर में थड़पखना की ¨रपा की हत्या के पीछे भी प्रथमदृष्ट्या मामला लव जेहाद का ही सामने आया है। पुलिस की छानबीन में खुलासा हुआ है कि ¨रपा के प्रेमी परवेज ने उसे सिर्फ इसलिए गोली मार दी थी कि उसने अपने 'हीरो' से मिलने जाने की बात कहकर वहां से जल्दी निकलने की बात कही थी। मेन रोड में जेवियर गली स्थित सीसीटीवी फुटेज में रिंपा घटना से कुछ देर पहले परवेज के साथ बात करते दिखी थी। ¨रपा की शादी तय होने के बाद परवेज गुस्से में था। उसने उसकी हत्या कर इसका बदला लिया।