'मार्केटिंग अच्छी प्रोडक्ट खराब...', रांची से Congress प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने विकास को लेकर BJP पर बोला हमला
शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में रांची से प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने विकास और गरीबी के मुद्दे को लेकर कहा कि पूरे देश में भाजपा ने मार्केटिंग अच्छी की है लेकिन उसका प्रोडक्ट खराब है। इस कारण से केंद्र सरकार पूरी तरह से विफल रही है।
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में रांची से प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से कहा कि पूरे देश में भाजपा ने मार्केटिंग अच्छी की है लेकिन उसका प्रोडक्ट खराब है।
इस कारण से केंद्र सरकार पूरी तरह से विफल रही है। सहाय ने कहा कि यही कारण है कि पिछले 24 वर्षों में 18 साल से अधिक शासन में रहने के बावजूद भाजपा राजधानी रांची का उतना विकास नहीं कर पाई जितना होना चाहिए था।
बेरोजगारी का उठाया मुद्दा
यही कारण है कि रांची को अब एक अलग नेतृत्व की आवश्यकता है। रिंग रोड के बाहरी इलाकों का उस स्तर पर विकास नहीं हो सका है जो होना चाहिए था।
सहाय ने युवाओं के बीच बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि झारखंड में ही नहीं पूरे देश में पेपर लीक होना एक बड़ी समस्या बन गई है और इसे रोकने के लिए कठोर से कठाेर कानून बनना चाहिए।
केंद्रीय एजेंसियों पर लगाया ये आरोप
उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों के ऊपर लग रहे आरोपों पर कहा कि इन एजेंसियो का गठन देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाए रखने के लिए किया गया था लेकिन अब यही एजेंसियां एक पार्टी विशेष के लिए संसाधन जुटाने में लग गई हैं।
झारखंड में मदर इंडस्ट्री के रूप में चिह्नित एचईसी का गला घोंटा जा रहा है। यहां के कर्मियों और अधिकारियों को कई-कई महीनों का वेतन नहीं मिल पा रहा है।
यह कहीं ना कहीं केंद्र सरकार की विफलता है। यहां जीत दर्ज करने के बाद केंद्र और राज्य सरकार के बीच की दूरी को पाटने की कोशिश की जाएगी ताकि एचईसी कर्मियों के साथ न्याय हो सके। समान नागरिकता संहिता को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि जब तक मौलिक अधिकारों की व्याख्या नहीं हो जाए, इसकी बात नहीं की जा सकती है।
ये भी पढे़ं-
Jharkhand News: गिरिडीह लोकसभा सीट के इस प्रत्याशी को जारी हुआ नोटिस, 7 मई उपस्थित होने का दिया आदेश