Move to Jagran APP

World Earth Day 2024: जानें किस थीम के साथ मनाया जा रहा है इस साल 'विश्व पृथ्वी दिवस' और कैसे हुई थी शुरुआत

हर साल 22 अप्रैल का दिन दुनियाभर में World Earth Day के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का खास मकसद लोगों को पृथ्वी के महत्व को समझाना पर्यावरण को बचाना और उसे बेहतर बनाने के प्रति जागरूक करना है। आइए जानते हैं कैसे हुई थी इस दिन को मनाने की शुरुआत और क्या है इस साल की थीम ।

By Priyanka Singh Edited By: Priyanka Singh Published: Sun, 21 Apr 2024 07:00 PM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2024 07:20 PM (IST)
World Earth Day 2024: पृथ्वी दिवस मनाने का उद्देश्य व महत्व

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। World Earth Day 2024: विश्व पृथ्वी दिवस हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है। पृथ्वी सिर्फ मनुष्यों का ही नहीं, बल्कि करोड़ों जीव जंतुओं और वनस्पतियों का भी घर है, लेकिन मनुष्य अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए पृथ्वी को कई तरह के नुकसान पहुंचा रहा है। जिसके चलते बाढ़, प्रदूषण, क्लाइमेट चेंज, ग्लोबल वॉर्मिंग जैसी कई समस्याएं देखने को मिल रही हैं। अभी भी अगर इन समस्याओं पर ध्यान न दिया गया, तो आने वाले समय और कई खतरों की वजह बन सकता है। लोगों को पृथ्वी और प्रकृति के महत्व के प्रति जागरूक करने के मकसद से हर साल 22 अप्रैल को वर्ल्ड अर्थ डे (World Earth Day) मनाया जाता है।

loksabha election banner

पृथ्वी दिवस की शुरुआत कैसे हुई?

पृथ्वी दिवस को मनाने का विचार पहली बार 1969 में यूनेस्को सम्मेलन में शांति कार्यकर्ता जॉन मैककोनेल (John McConnell) द्वारा दिया गया था। शुरू में, इस दिन को मनाने का उद्देश्य पृथ्वी का सम्मान करना था। 22 अप्रैल, 1970 को सबसे पहली बार संयुक्त राज्य अमेरिका में पृथ्वी दिवस मनाया गया था। 1990 में डेनिस हेस (Denis Hayes ) ने विश्व स्तर पर इस दिन को मनाने का प्रस्ताव रखा जिसमें 141 देशों ने भाग लिया। साल 2016 में, पृथ्वी दिवस को जलवायु संरक्षण के लिए समर्पित कर दिया गया। वर्तमान में, पृथ्वी दिवस नेटवर्क 190 देशों में 20,000 साझेदारों और संगठनों में फैला हुआ है।

वर्ल्ड अर्थ डे 2024 की थीम

हर साल वर्ल्ड अर्थ डे को एक थीम के साथ मनाया जाता है। साल 2024 में इसकी थीम है- 'प्लेनेट वर्सेज प्लास्टिक' इस थीम का उद्देश्य सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को समाप्त करना और उसके ऑप्शन्स की तलाश पर जोर देना है। साल 2023 की थीम “Invest In Our Planet” थी।

पृथ्वी दिवस मनाने की वजह

पृथ्वी दिवस पर लाखों लोग मिलकर प्रदूषण और उसके खतरा पहुंचाने वाली चीज़ों, वनों की कटाई जैसे पर्यावरणीय मुद्दों पर चर्चा करने के लिए इकट्ठा होते हैं। इस मौके पर दुनियाभर में तरह- तरह के कार्यक्रमों की मदद से लोगों को पर्यावरण से होने वाले खतरों से बारे में बताया जाता है और उन्हें पृथ्वी को बचाने के प्रयासों के प्रति जागरूक किया जाता है। 

ये भी पढ़ेंः- पर्यावरण और प्रकृति को बचाने के लिए आप क्या कर सकते हैं?

Pic credit- freepik


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.